AUTO

MG Hector Facelift Launch : हाईटेक फीचर्स और ADAS की सेफ्टी! 2 लाख रुपये सस्ती हुई नई हेक्टर, जानिए कीमत और खूबियां

MG Hector के फेसलिफ्ट मॉडल में कंपनी ने कुछ अहम लेकिन सीमित बदलाव किए हैं, जो इसे पहले से ज्यादा वैल्यू फॉर मनी बनाते हैं। सबसे बड़ा बदलाव इसकी कीमत और केबिन में देखने को मिलता है। पिछले मॉडल की तुलना में यह एसयूवी करीब 2 लाख रुपये तक सस्ती हो गई है, जो (MG Hector Facelift Launch) को खास बनाता है। वहीं केबिन में कई स्मार्ट और एडवांस टेक्नोलॉजी फीचर्स को शामिल किया गया है, जिससे इसका प्रीमियम फील और बढ़ गया है।

इसे भी पढ़ें : Year Ender 2025 Team India : टीम इंडिया के कप्तान और उपकप्तान के लिए अच्छा नहीं रहा साल 2025, बल्ले से नहीं निकला एक भी अर्धशतक

MG Hector Facelift Launch Price

एमजी मोटर इंडिया ने भारतीय बाजार में अपने व्हीकल पोर्टफोलियो को अपडेट करते हुए अपनी लोकप्रिय एसयूवी MG Hector का नया मिड-साइकिल फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है। नई एमजी हेक्टर फेसलिफ्ट न सिर्फ डिजाइन और फीचर्स के मामले में बेहतर हुई है, बल्कि इसकी कीमत ने भी ग्राहकों को चौंका दिया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.99 लाख रुपये रखी है, जो इंट्रोडक्टरी प्राइस के तौर पर पुराने मॉडल से करीब 2 लाख रुपये कम है। पहले इस एसयूवी की शुरुआती कीमत लगभग 14 लाख रुपये थी, ऐसे में (MG Hector Facelift Launch) सीधे तौर पर ज्यादा किफायती साबित होती है।

MG Hector Facelift Launch
MG Hector Facelift Launch

गौरतलब है कि एमजी मोटर्स ने साल 2019 में एमजी हेक्टर के साथ भारतीय बाजार में कदम रखा था। उस समय इस एसयूवी को ‘कनेक्टेड एसयूवी’ के रूप में पेश किया गया था और ‘इंटरनेट इनसाइड’ टैगलाइन के साथ मार्केट किया गया। अब करीब छह साल बाद कंपनी ने इसके फेसलिफ्ट अवतार में कई नए अपडेट जोड़कर (MG Hector Facelift Launch) को फिर से चर्चा में ला दिया है।

इसे भी पढ़ें : Deendayal Bhumihin Krishi Mazdoor Kalyan Yojana : दीनदयाल भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना में बड़ा अलर्ट: पुनः सत्यापन और e-KYC अनिवार्य

कैसी है नई MG Hector

नई हेक्टर फेसलिफ्ट का साइज पहले जैसा ही रखा गया है, लेकिन फ्रंट लुक में साफ बदलाव नजर आता है। बड़ी ग्रिल अब डायमंड पैटर्न की जगह नए हनीकॉम्ब डिजाइन के साथ आती है। नीचे दिए गए एयर डैम को भी नया डिजाइन दिया गया है। अलॉय व्हील्स को रीडिजाइन किया गया है, जिससे इसका रोड प्रेजेंस और मजबूत हुआ है। हालांकि लाइटिंग सेटअप में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है और इसमें पहले की तरह स्प्लिट हेडलैंप डिजाइन और एलईडी लाइट स्ट्रिप से जुड़े टेललैंप्स मिलते हैं, जो (MG Hector Facelift Launch) की पहचान बने हुए हैं।

इंजन ऑप्शंस

इंजन के मोर्चे पर नई MG Hector और Hector Plus में वही पावरट्रेन दिए गए हैं, जो मौजूदा मॉडल में उपलब्ध थे। पेट्रोल वेरिएंट में 1.5 लीटर का चार सिलेंडर टर्बो इंजन मिलता है, जो 143 बीएचपी की पावर और 250 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। वहीं डीजल वेरिएंट में 2.0 लीटर इंजन दिया गया है, जो 170 बीएचपी की पावर और 350 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है और यह केवल मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। इंजन ऑप्शंस को बरकरार रखना (MG Hector Facelift Launch) की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

इंटीरियर और फीचर्स

केबिन के अंदर हेक्टर फेसलिफ्ट को सबसे बड़ा अपडेट मिला है। इसमें नया डुअल-टोन अर्बन टैन इंटीरियर दिया गया है। इसके साथ ही 14-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जिसमें i-Swipe जेस्चर कंट्रोल तकनीक दी गई है। दो उंगलियों से एचवीएसी कंट्रोल और तीन उंगलियों से म्यूजिक ट्रैक और वॉल्यूम कंट्रोल किया जा सकता है।

MG Hector Facelift Launch
MG Hector Facelift Launch

इसके अलावा डिजिटल ऑटो की, प्रॉक्सिमिटी लॉक-अनलॉक, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, हॉरिजॉन्टल एसी वेंट्स और इंफिनिटी बाय हार्मन साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इंफोटेनमेंट सिस्टम में वीआरएएम मॉड्यूल भी मौजूद है, जिसे 10GB तक एक्सपैंड किया जा सकता है, जो (MG Hector Facelift Launch) को टेक-लोडेड एसयूवी बनाता है।

इसे भी पढ़ें : Post Office Saving Scheme : पोस्ट आफिस की धमाकेदार स्कीम… ₹12,500 जमा करें, फिर ऐसे बनेंगे 40 लाख रुपये

वेरिएंट्स और सीटिंग कॉन्फिगरेशन

नई एमजी हेक्टर फेसलिफ्ट कुल छह वेरिएंट्स में पेश की गई है। इनमें चार 5-सीटर वेरिएंट्स – स्टाइल, सिलेक्ट प्रो, स्मार्ट और स्मार्ट प्रो शामिल हैं। वहीं दो 7-सीटर वेरिएंट्स – सैवी प्रो और शार्प प्रो दिए गए हैं। ये सभी 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल एमटी और सीवीटी ऑप्शंस में उपलब्ध हैं, जो 141 बीएचपी की पावर और 250 Nm का टॉर्क जनरेट करते हैं। डीजल वेरिएंट से जुड़ी अन्य जानकारी कंपनी आगे साझा करेगी।

सेफ्टी और वारंटी पैकेज

सेफ्टी के लिहाज से एमजी हेक्टर फेसलिफ्ट को और मजबूत किया गया है। इसमें लेवल-2 ADAS, 6 एयरबैग्स और 360-डिग्री कैमरा जैसे एडवांस सेफ्टी (MG Hector Facelift Launch) फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ कंपनी 3-3-3 वारंटी पैकेज भी दे रही है, जिसमें 3 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी, 3 साल रोड साइड असिस्टेंस और 3 लेबर-फ्री सर्विस शामिल है। यही वजह है कि (MG Hector Facelift Launch) ग्राहकों के लिए एक मजबूत और सुरक्षित विकल्प बनकर सामने आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button