बड़ी खबर

Raigarh Meenabazar Ride Stuck : 50 फीट ऊंचाई पर 2 घंटे तक लटके रहे सैकड़ों लोग, क्रेन से उतारा गया नीचे

Raigarh News : शहर के सावित्री नगर क्षेत्र में स्थित मीना बाजार (Raigarh Meenabazar Ride Stuck)में एक झूला अचानक बंद हो गया। बताया जा रहा है मोटर में तकनीकी खराब आ गई। झूला में सैकड़ों लोग बैठे हुए थे, जो करीब 2 घंटे तक हवा में लटक गए। कुछ समय तक झूला चालू करने का प्रयास किया गया मगर चालू नहीं हुआ।

ऐसे में घंटो तक लोग हवा में लटके रहे। आनन-फानन में क्रेन मंगाकर लोगों को नीचे उतारा गया। लोगों की जान हलक में आ गई थी। किसी ने विडियो बनाकर सोशल मीडिया में शेयर कर दिया है, जिसके बाद लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। यह घटना (Raigarh Meenabazar Ride Stuck) चर्चा का विषय बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार रायगढ़ में जन्माष्टमी के अवसर पर मीनाबाजार सावित्रीनगर में डिज्नीलैंड मेला लगाया गया है। जहां रविवार की शाम बड़ा हादसा घटित हो गया। यहां एक झूला अचानक 50 फीट से अधिक की ऊंचाई पर बंद हो गया। यहां सैकड़ों की संख्या में लोग सवार थे। झूले के बंद होते ही लोगों में चीख-पुकार शुरू हो गई। कुछ समय तक बार-बार चालू करने का प्रयास किया गया मगर झूला चालू नहीं हुआ।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

ऐसे में झूले में बैठे लोगों के पसीने छूटने लगे और नीचे उतारने की मांग करने लगे। मगर ऑपरेटर से कुछ नहीं हो सका। करीब 2 घंटे तक ऊंचाई में ही लोग लटके रहे, जिसके बाद आनन-फानन में क्रेन मंगाया गया और लोगों को नीचे उतारा गया। इस दौरान कुछ लोगों ने विडियो बनाकर सोशल मीडिया में शेयर कर दिया। मगर वहां पर मीनाबाजार संचालक के गुर्गे उन्हें विडियो बनाने से भी मना करते रहे। घटना के बाद उक्त झूले को बंद कर दिया गया है।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019

(Raigarh Meenabazar Ride Stuck) वीडियो बनाने से करते रहे मना

घंटों तक लोग हवा में लटके रहे। नौबत ऐसा आया कि उन्हें क्रेन की सहायता से नीचे उतारा गया। अब इस दौरान कुछ घूम रहे लोगों ने घटना का विडियो मोबाइल में बनाना शुरू कर दिया। ऐसे में मीना बाजार संचालक के कर्मचारी उन्हें विडियो बनाने से रोकते रहे और कहा कि विडियो बनाना मना है। लोगों ने बताया कि हवा में लटकते हुए लोग लगातार नीचे उतारने की मांग करते रहे। मगर कोई इस पर ठोस पहल करते नहीं देखा गया। घंटों बाद क्रेन मंगाकर उन्हें नीचे उतरवाया गया। जिससे लोगों के पसीने छूट रहे थे। यह हादसा की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button