बड़ी खबर

Government Employee Age Limit : 38 साल की उम्र सीमा खत्म, सरकारी कर्मचारियों को 45 तक मौका

Government Employee Age Limit राज्य शासन के अधीन कार्यरत कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत का फैसला लिया गया है। आयु सीमा में छूट देते हुए अन्य शासकीय सेवाओं और उच्च पदों के लिए आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा 38 से बढ़ाकर 45 वर्ष करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

इस निर्णय का लाभ स्थायी और अस्थायी शासकीय सेवकों के साथ निगम-मंडल एवं स्वशासी संस्थाओं के कर्मचारियों, संविदाकर्मियों तथा नगर सैनिकों को भी मिलेगा। इससे सरकारी कर्मचारियों की आयु सीमा (Government Employee Age Limit) बढ़ने के कारण उन्हें उच्च पदों और अन्य शासकीय सेवाओं में आगे बढ़ने के अधिक अवसर मिल सकेंगे।

 

38 से बढ़कर 45 वर्ष हुई अधिकतम आयु

अब पात्र कर्मचारियों के लिए अधिकतम आयु सीमा (Government Employee Age Limit) 45 वर्ष होगी। इससे ऐसे कर्मचारी, जो मौजूदा 38 वर्ष की सीमा के कारण अन्य शासकीय सेवाओं या उच्च पदों के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे थे, उन्हें भी अवसर मिलेगा।

 

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital
IMG-20260925-WA0009

यह भी पढ़ें :Kinetic DX Plus : 31 रुपये में चलेगा 132KM, नए बैटरी वेरिएंट के साथ लॉन्च हुआ धांसू स्कूटर

Government Employee Age Limit समान अवसर देने पर जोर

राज्य शासन के इस निर्णय का उद्देश्य शासकीय और संबद्ध संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारियों को करियर में आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराना है। उच्च पदों के लिए आवेदन करने की पात्रता में आयु सीमा बढ़ने से कर्मचारियों को अपनी योग्यता के अनुरूप नए अवसर मिल सकेंगे।

 

जारी होंगे एकीकृत दिशा-निर्देश

इस संबंध में राज्य शासन की ओर से दिशा-निर्देश (Government Employee Age Limit) जारी किए जाएंगे। एकीकृत स्थायी दिशा-निर्देश जारी होने के बाद आयु सीमा में बढ़ोतरी से संबंधित नियम और इसकी लागू प्रक्रिया स्पष्ट होगी।

 

यह भी पढ़ें :Cyber Jagrukta Abhiyan Sarangarh : 128 जगहों पर पुलिस का अभियान, 17,789 लोगों को बताए साइबर ठगी से बचने के तरीके

छत्तीसगढ़ सरकार के फैसले से सरकारी विभागों के अलावा निगम-मंडल, स्वशासी संस्थाओं और अन्य संबद्ध संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों को भी लाभ मिलेगा। आयु सीमा बढ़ाने (Government Employee Age Limit) के निर्णय से कर्मचारियों को उच्च पदों और अन्य शासकीय सेवाओं में जाने के लिए अतिरिक्त अवसर उपलब्ध होंगे।

 

यह भी पढ़ें :CG Patwari Recruitment 2026 : सारंगढ़-बिलाईगढ़, गरियाबंद समेत इन जिलों में पटवारी के 200 पदों पर सीधी भर्ती, जल्द आएगा नोटिफिकेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button