कृषि समाचार

Raigarh Farmers Success Story : बागवानी ने बदली रायगढ़ के किसानों की तकदीर, पारंपरिक खेती छोड़ नकदी फसलों से कमा रहे लाखों

Raigarh News : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अब पारंपरिक खेती (Raigarh Farmers Success Story) का ढर्रा पूरी तरह बदल रहा है। जिले के किसान अब केवल धान की फसल तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे उद्यानिकी विभाग की आधुनिक योजनाओं का लाभ उठाकर नकदी फसलों की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। विभाग की तकनीकी मदद और अनुदान का ही परिणाम है कि आज जिले के किसान गेंदा फूल, हल्दी, अदरक और ऑयल पाम जैसी फसलों से लाखों की कमाई कर रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08

कम लागत, शानदार मुनाफा Raigarh Farmers Success Story

उद्यानिकी विभाग द्वारा किसानों को न केवल उन्नत बीज और पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं, बल्कि उन्हें आधुनिक खेती की बारीकियों से भी अवगत कराया जा रहा है। इसका असर यह हुआ है कि किसान अब कम क्षेत्रफल में भी अधिक मुनाफा कमा रहे हैं। जिले के कई गांवों में खेती अब केवल पेट भरने का साधन नहीं, बल्कि एक मुनाफे वाला व्यवसाय बन चुकी है।

सफलता के शिखर पर जिले के ये प्रगतिशील किसान

 

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

गेंदे की महक से बदली किस्मत

ग्राम गमेकेला के किसान शंभूचरण पैकरा ने एक साहसिक फैसला लेते हुए अपने 0.4 हेक्टेयर के छोटे से खेत में गेंदे के फूलों की खेती (Raigarh Farmers Success Story) शुरू की। वर्ष 2025-26 के दौरान उन्हें 80 क्विंटल फूलों का बम्पर उत्पादन प्राप्त हुआ। बाजार में इन फूलों की भारी मांग रही, जिससे उन्हें कुल 6 लाख 40 हजार रुपये की आय हुई। सारा खर्च निकालने के बाद भी उन्हें 5 लाख 39 हजार रुपये का शुद्ध लाभ मिला है।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)

हल्दी की पीली आभा से चमकी समृद्धि

ग्राम खर्रा के किसान गंगाराम अब अन्य किसानों के लिए मिसाल बन गए हैं। उन्होंने धान की पारंपरिक खेती (Raigarh Farmers Success Story) को विराम देकर हल्दी की खेती को अपनाया। मेहनत रंग लाई और उन्हें 180 क्विंटल हल्दी प्राप्त हुई, जिसे बाजार में बेचने पर करीब 6 लाख 30 हजार रुपये की आय हुई।

 

ऑयल पाम से आय का स्थायी आधार

ग्राम छिंदभौना के कैलाश शर्मा ने दूरगामी सोच के साथ ऑयल पाम योजना के तहत 5 हेक्टेयर में पौधरोपण किया। उनकी आय में निरंतर वृद्धि देखी जा रही है। जहां वर्ष 2024-25 में उन्हें 2 लाख 98 हजार रुपये मिले थे, वहीं अब यह बढ़कर 4 लाख 84 हजार रुपये तक जा पहुंची है।

अदरक की खेती से नई उम्मीद

ग्राम बायंग के किसान फडेन्द्र चौधरी ने भी 0.4 हेक्टेयर में अदरक की फसल लगाई है। उन्हें इस सीजन में 45 से 50 क्विंटल उत्पादन के साथ लगभग 1 लाख 80 हजार रुपये की शानदार कमाई होने का पूरा अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button