कृषि समाचार

करोड़ों किसानों के खाते में कल आएंगे 2000-2000 रुपये, जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त

PM Kisan Samman Nidhi Yojana : प्भ्एम् किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार ने इसकी तारीख को लेकर घोषणा कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के बैंक खातों में 2-2 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे। देश के किसान फरवरी से ही इस किस्त का इंतजार कर रहे थे।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)

दरअसल, पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त पिछले साल 19 नवंबर को जारी की गई थी। इसके बाद अगली किस्त फरवरी में आने की उम्मीद थी, लेकिन किसी कारण से इसमें लगातार देरी होती चली गई। किसानों को उम्मीद थी कि होली से पहले उनके खाते में राशि पहुंच जाएगी, हालांकि ऐसा नहीं हो सका। अब सरकार की ओर से नई तारीख सामने आने के बाद किसानों को बड़ी राहत मिली है।

ये भी पढ़े : Kuno National Park : कूनो की ‘ज्वाला’ ने फिर किया कमाल, 5 नन्हे शावकों के जन्म से गूंजा नेशनल पार्क

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

13 और 14 मार्च को असम दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी

असम में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 और 14 मार्च को राज्य के दौरे पर रहेंगे। 13 मार्च को वे कोकराझार जाएंगे और इसके बाद गुवाहाटी में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पीएम किसान निधि योजना की 22वीं किस्त की राशि कोकराझार से ट्रांसफर की जाएगी या फिर गुवाहाटी से जारी की जाएगी। इसके अगले दिन 14 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के सिलचर में भी कार्यक्रमों में भाग लेंगे। माना जा रहा है कि इसी दौरे के दौरान किसानों के खातों में किस्त भेजी जा सकती है।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)

क्या आपके खाते में आएंगे किसान सम्मान निधि  के 2000 रुपये

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी करते समय 30 लाख से अधिक लाभार्थियों के नाम योजना की सूची से हटा दिए गए थे। इसके बाद 21वीं किस्त के दौरान भी कई किसानों के खातों में पैसा नहीं पहुंच पाया था। अगर आपको भी यह जानना है कि पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त आपके खाते में आएगी या नहीं, तो आप इसे ऑनलाइन आसानी से चेक कर सकते हैं।

सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
इसके बाद Know Your Status विकल्प पर क्लिक करें।
अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और कैप्चा कोड भरें।
इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज करते ही आपके खाते की स्थिति की पूरी जानकारी मिल जाएगी।

पीएम किसान की लिस्ट में नाम ऐसे करें चेक

अगर आप यह देखना चाहते हैं कि आपका नाम लाभार्थी सूची में शामिल है या नहीं, तो इसके लिए भी ऑनलाइन प्रक्रिया उपलब्ध है।
इसके लिए फिर से पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और Beneficiary List के विकल्प पर क्लिक करें।
इसके बाद अपने राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करें।
इतना करते ही आपके पूरे गांव के लाभार्थियों की सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसमें आप अपना नाम आसानी से देख सकते हैं।

ये भी पढ़े : MG New SUV : क्रेटा–सिएरा को देगी कड़ी टक्कर, जल्द लॉन्च होगी नई दमदार SUV

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button