बड़ी खबरछत्तीसगढ़

Kanker Bridge Wooden News : सपनों की राह पर मौत का पुल, लकड़ी के सहारे जान जोखिम में डाल रहे ग्रामीण

Kanker Bridge Wooden News प्रदेश सरकार भले ही बस्तर के दूरस्थ इलाकों तक विकास पहुंचने के दावे कर रही हो, लेकिन कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विकासखंड के बांसकुंड और नीचे तोनका गांव की तस्वीर इन दावों की पोल खोल रही है। यहां दो गांवों के बीच आज भी पक्का पुल नहीं बन पाया है। मजबूरी में ग्रामीणों ने बांस और लकड़ी का अस्थायी पुल तैयार किया है, जिस पर हर दिन बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग अपनी जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं। बरसात में यह पुल किसी भी वक्त बड़े हादसे का कारण बन सकता है।

यह भी पढ़ें : Go Back Bhupesh Baghel : मुक्तसर में ‘गो बैक बघेल’ के पोस्टर, कांग्रेस की गुटबाजी फिर आई सामने

हाट-बाजार से अस्पताल तक, हर सफर बना जोखिम

दोनों गांवों के ग्रामीणों के लिए यही लकड़ी का पुल (Kanker Bridge Wooden News) जीवनरेखा बन गया है। हाट-बाजार जाना हो, अस्पताल पहुंचना हो या किसी जरूरी काम से बाहर निकलना हो, हर बार इसी खतरनाक पुल को पार करना उनकी मजबूरी है। बरसात में उफनते नाले के बीच यह सफर किसी मौत के खेल से कम नहीं होता।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

यह भी पढ़ें : DMF Sprayer Machine Distribution : चहेतों में बंटी स्प्रेयर मशीन! वंचित किसानों का दल पहुंचा सारंगढ़ कलेक्ट्रेट

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0026(1)
IMG-20260907-WA0004
IMG-20260907-WA0003
IMG-20260909-WA0011
IMG-20260909-WA0012
Oplus_131072

प्रशासन ने नहीं सुनी, ग्रामीणों ने खुद बना लिया पुल

ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से पुल-पुलिया (Kanker Bridge Wooden News) निर्माण की मांग जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से की जा रही है, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। आखिरकार मजबूरी में ग्रामीणों ने अधूरे चेकडैम के खंभों पर बांस और लकड़ी का पुल तैयार कर लिया। यही अस्थायी पुल अब दो गांवों के बीच आवागमन का एकमात्र सहारा बना हुआ है।

यह भी पढ़ें : Barbati Farming : मचान विधि से करें बरबटी की खेती, मिलेगा बंपर फायदा

स्कूल पहुंचने के लिए रोज जान हथेली पर रखते हैं बच्चे

सबसे चिंताजनक स्थिति स्कूली बच्चों की है। रोजाना मासूम बच्चे इसी जर्जर लकड़ी के पुल (Kanker Bridge Wooden News) से होकर विद्यालय पहुंचते हैं। जरा-सी चूक या पुल के कमजोर हिस्से के टूटने पर बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षा की बात तो होती है, लेकिन बच्चों को सुरक्षित रास्ता देने की दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई।

यह भी पढ़ें : Parliament Monsoon Session : हंगामे के बीच संसद में आज पेश होंगे अहम बिल, विपक्ष का विरोध जारी

अधूरा चेकडैम बना ग्रामीणों की मजबूरी का सहारा

किसानों को सिंचाई सुविधा देने के लिए जल संसाधन विभाग ने यहां चेकडैम का निर्माण शुरू किया था, लेकिन परियोजना अधूरी छोड़ दी गई। आज उसके लोहे के गेट जंग खा रहे हैं, जबकि उसी अधूरे ढांचे का सहारा लेकर ग्रामीणों ने लकड़ी और बांस का पुल बनाया है। इससे निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार और लापरवाही भी उजागर हो रही है।

यह भी पढ़ें : Bilaspur Raipur Six Lane : बिलासपुर-रायपुर मार्ग होगा सिक्स लेन, आर्थिक कारिडोर से जुड़ेगा 2000 करोड़ का प्रोजेक्ट

Kanker Bridge Wooden News हरकत में आया प्रशासन

ग्रामीणों की परेशानी सामने आने के बाद कलेक्टर (Kanker Bridge Wooden News)  ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को पुल-पुलिया निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश देने की बात कही है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि इस बार केवल आश्वासन नहीं, बल्कि वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान भी मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button