बड़ी खबर

US Immigration Protest Violence : सड़कों पर जमकर बवाल, गाड़ियों में लगाई आग, प्रदर्शनकारियों ने देश के झंडे जलाएं

Los Angeles : लॉस एंजेलेस अमेरिका में (US Immigration Protest Violence) अवैध प्रवासियों के खिलाफ चल रहे तीन दिन के प्रदर्शनों में हिंसा भड़क गई है। उपद्रवियों ने शहर के कई हिस्सों में आगजनी की और सैकड़ों वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08

प्रदर्शन (US Immigration Protest Violence) के दौरान कई लोग मेक्सिको का झंडा लेकर आए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अमेरिकी नेशनल गार्ड ने भारतीय समयानुसार रविवार रात को प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस और रबर की गोलियां चलाईं, जिससे भीड़ को पीछे हटने पर मजबूर किया गया।

कुछ प्रदर्शनकारी (US Immigration Protest Violence) अमेरिकी झंडे पर थूकते और उसे जलाते हुए भी देखे गए। यह घटना मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर के बाहर हुई, जहां प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए थे। उन्होंने “गो होम” और “शेम” जैसे नारे भी लगाए।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने सोशल मीडिया पर लिखा कि शहर पर अवैध प्रवासियों का कब्जा है और इसे जल्द ही मुक्त कराया जाएगा। उन्होंने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी बात कही।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)

लॉस एंजेलेस में नेशनल गार्ड की तैनाती (US Immigration Protest Violence)

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने लॉस एंजेलेस में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए 2000 नेशनल गार्ड्स को भेजा है। हालांकि, कैलिफोर्निया के गवर्नर गैविन न्यूसम और लॉस एंजेलेस की मेयर कैरेन बैस ने इस तैनाती का विरोध किया है।

यह पहली बार है जब किसी राज्य की नेशनल गार्ड को गवर्नर की अनुमति के बिना भेजा गया है। लॉस एंजेलेस में 6-7 जून को सरकार ने अवैध अप्रवासियों के खिलाफ एक अभियान चलाया था, जिसका विरोध हो रहा है। यह छापेमारी राष्ट्रपति ट्रम्प की डिपोर्टेशन नीति का हिस्सा है।

पुलिस पर पत्थर और पटाखे फेंके (US Immigration Protest Violence)

रविवार सुबह प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर और पटाखे फेंके। भारतीय समयानुसार, इसी दिन सुबह भी प्रदर्शन हुए थे। इस दौरान, प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों और इमिग्रेशन एंड कस्टम्स इन्फोर्समेंट (ICE) पर आंसू गैस और पेट्रोल बम फेंके।

उन्होंने कई सरकारी इमारतों और वाहनों पर स्प्रे-पेंट से नारे लिखे, एक स्ट्रिप मॉल में आग लगा दी, और कई दुकानों में तोड़फोड़ की। प्रदर्शनकारियों ने मेक्सिको का झंडा उठाते हुए ‘ICE लॉस एंजिल्स से बाहर जाओ’ जैसे नारे भी लगाए। इसके परिणामस्वरूप, 100 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button