क्राइमछत्तीसगढ़

Suicide by Lovers : शादी के एक महीने बाद प्रेम संबंध में उलझे युवक ने प्रेमिका संग एक ही फंदे से बबूल पेड़ पर लगाई फांसी

Janjgir Champa News : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा (Suicide by Lovers) जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धनेली में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक प्रेमी युगल के शव खड़ाखोडी तालाब के पास एक बबूल के पेड़ से लटके मिले।

घटना स्थल मुख्य सड़क से करीब 100 मीटर अंदर स्थित है, जहां ग्रामीणों ने दोनों को एक ही फंदे (Suicide by Lovers) से झूलते देखा। घटना की जानकारी कोटवार के माध्यम से पामगढ़ पुलिस को दी गई, जिसके बाद डायल 112 और थाना टीम मौके पर पहुंची।

युवक की पहचान अमोरा गांव निवासी 24 वर्षीय शैलेंद्र केवट के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक शैलेंद्र सोमवार सुबह पिकनिक जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक लौटकर नहीं आया। घरवालों को चिंता होने लगी। उसी दौरान शैलेंद्र के साले ने फोन कर आत्महत्या की सूचना दी।

जब परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने शैलेंद्र को एक अज्ञात युवती के साथ पेड़ से लटका पाया। हालांकि, युवती की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि वह चांपा थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। इस हृदय विदारक घटना ने गांव में शोक और आश्चर्य का माहौल पैदा कर दिया है। बताया जा रहा है कि शैलेंद्र की करीब एक महीने पहले ही शादी हुई थी, जिससे यह मामला और भी जटिल हो गया है।

Suicide by Lovers असली कारण अभी स्पष्ट नहीं

ग्रामीणों के अनुसार, दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे, लेकिन शैलेंद्र की हालिया शादी के बाद युवती मानसिक रूप से परेशान बताई जा रही थी। हालांकि, आत्महत्या के पीछे का असली कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

पुलिस का कहना है कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और परिजनों से पूछताछ जारी है। पुलिस युवती की पहचान और उनके संबंधों की पूरी जानकारी जुटा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button