छत्तीसगढ़

Grain ATM Chhattisgarh  :  छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में लगेंगे अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम, 2 साल में होगा विस्तार

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम (Grain ATM Chhattisgarh) लगाए जाएंगे। फिलहाल रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग शहर में इसकी शुरुआत हो चुकी है। आगामी दो वर्षों में ग्रेन एटीएम (Grain ATM Chhattisgarh) का विस्तार प्रदेश के सभी जिलों तक किया जाएगा। इसके जरिए पात्र हितग्राही सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाला राशन आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।

 

यह भी पढ़ें : Medical College Recruitment  :  पांच मेडिकल कालेजों में 350 पदों पर सीधी भर्ती, अस्पतालों में भी 330 नियुक्तियां

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

 

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0026(1)
IMG-20260907-WA0004
IMG-20260907-WA0003
IMG-20260909-WA0011
IMG-20260909-WA0012
Oplus_131072

रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में शुरू हुआ संचालन

प्रदेश के तीन शहरों में 8 अगस्त से अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम (Grain ATM Chhattisgarh) का संचालन शुरू किया गया है। मशीन के जरिए पात्र हितग्राही सप्ताह के सातों दिन अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी समय राशन प्राप्त कर सकते हैं।

हितग्राही को मशीन में अपना राशन कार्ड नंबर या आधार नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के जरिए खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। इससे राशन लेने के लिए समय और प्रक्रिया दोनों को आसान बनाने में मदद मिलेगी।

 

यह भी पढ़ें : Onion Price Hike : चार दिन में दोगुने हुए प्याज के दाम, 50 रुपये किलो तक पहुंचा भाव

 

चार राज्यों में पहले से संचालित

अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम (Grain ATM Chhattisgarh) देश के उत्तराखंड, ओडिशा, गुजरात और मेघालय में पहले से संचालित है। छत्तीसगढ़ में इसकी शुरुआत रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग से की गई है।

राज्य सरकार अब ग्रेन एटीएम (Grain ATM) को चरणबद्ध तरीके से सभी जिलों तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है। इससे राशन वितरण व्यवस्था में तकनीक का इस्तेमाल बढ़ेगा और हितग्राहियों को अधिक सुविधा मिलेगी।

 

यह भी पढ़ें : Devdutt Padikkal Century : गाल के बाद कोलंबो में भी छाया पडिक्कल, लगातार दूसरा शतक जड़कर नंबर-3 पर ठोकी दावेदारी

 

प्रदेश में 14,182 उचित मूल्य दुकानें

राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वर्तमान में 14,182 शासकीय उचित मूल्य दुकानें संचालित हैं। इनमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों की दुकानें भी शामिल हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ओर से पीडीएस को तकनीक से जोड़ने और खाद्यान्न वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है।

 

यह भी पढ़ें : Vaani Kapoor Birthday : 38वें बर्थडे पर वाणी कपूर का ग्लैमरस बिकिनी लुक, पूल में दिखीं स्टाइलिश

 

704 दुकानों को आनलाइन करने की योजना

दूरस्थ, ग्रामीण और नेटवर्कविहीन ग्राम पंचायतों में संचालित 704 उचित मूल्य दुकानों में कनेक्टिविटी नहीं होने के कारण अभी ऑफलाइन खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है। इन दुकानों को ऑनलाइन करने की योजना बनाई गई है।

साथ ही खाद्यान्न भंडारण क्षमता बढ़ाने और स्मार्ट पीडीएस (Grain ATM Chhattisgarh) व्यवस्था को 2026 तक लागू करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें : Jashpur Job Fair : नौकरी की तलाश खत्म! 599 पदों पर सीधी भर्ती, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक को मौका

2.73 करोड़ पंजीकृत सदस्य Grain ATM Chhattisgarh

प्रदेश में कुल 83.36 लाख राशन कार्ड हैं। इनमें 2.73 करोड़ सदस्य पंजीकृत हैं। अब तक 2.46 करोड़ सदस्यों की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है, जो कुल पंजीकृत सदस्यों का करीब 90 प्रतिशत है। ग्रेन एटीएम (Grain ATM) के विस्तार के साथ राशन वितरण व्यवस्था को और अधिक सुविधाजनक, तकनीक आधारित और पारदर्शी बनाने की कोशिश की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें : Katangpali Bridge : टूटी रेलिंग के भरोसे जिंदगी, कटंगपाली पुल पर मंडरा रहा हादसे का खतरा

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button