बड़ी खबर

Ram Lalla Birth : अयोध्या में भगवान राम का जन्मोत्सव, 4 मिनट तक सूर्य तिलक और मंदिर में गूंजे घंटा-घड़ियाल और शंख

Ram Navami In Ayodhya : आज रामनवमी (Ram Lalla Birth) का त्योहार है, और अयोध्या में जश्न का माहौल है। प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव की खुशी में रामनगरी पूरी तरह से डूबी हुई है। दोपहर 12 बजे से राम का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08

दुनियाभर से आए श्रद्धालुओं ने श्रीराम लला (Ram Lalla Birth) का सूर्य तिलक देखा। इससे पहले, सुबह 9:30 बजे भगवान रामलला का विशेष अभिषेक हुआ, जो एक घंटे तक चला। इसके बाद उनका भव्य श्रृंगार किया गया, और सूर्याभिषेक का प्रसारण पूरी दुनिया ने देखा।

राम मंदिर के साथ-साथ अयोध्या के अन्य मंदिरों को भी फूलों से सजाया गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं, और राम की नगरी की भव्यता अद्वितीय लग रही है। जन्मोत्सव के कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे से शुरू हुए, जिसमें सबसे पहले राम लला का अभिषेक किया गया।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

यह राम मंदिर में द्वितीय जन्मोत्सव है। सुबह 10:30 बजे से एक घंटे तक भगवान राम का श्रृंगार हुआ, जिसके बाद प्रसाद चढ़ाया गया। दोपहर 12 बजे राम लला का जन्मोत्सव शुरू हुआ, जिसमें मंदिर में पूजन, अर्चन, आरती और सूर्य तिलक किया गया। इससे पहले शनिवार को सूर्य तिलक का ट्रायल भी कराया गया था।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)

जन्मोत्सव का सीधा प्रसारण किया गया। अयोध्या के सभी प्रवेश द्वारों और राम मंदिर सहित पूरे राम जन्मभूमि परिसर का दृश्य अद्भुत लग रहा था। दोपहर 12 बजे जब रघुकुल में रामलला का जन्म हुआ, तो उल्लास अपने चरम पर पहुँच गया।

राम जन्मभूमि (Ram Lalla Birth) तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने जानकारी दी कि आज सुबह भगवान राम का अभिषेक किया गया। सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक भगवान का श्रृंगार किया गया, जिसके बाद प्रसाद चढ़ाया गया। चैत्र शुक्ल की नवमी के अवसर पर दोपहर 12 बजे भगवान का जन्मोत्सव मनाया गया, जिसमें पहले जन्म की आरती की गई। भगवान को 56 प्रकार के भोग अर्पित किए जा रहे हैं।

 

 

https://twitter.com/i/broadcasts/1lPKqMlykkZKb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button