छत्तीसगढ़

Opium Farming Case : अब रायगढ़ के लैलूंगा में अफीम की खेती का खुलासा

Raigar News : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बार फिर अफीम (Opium Farming Case) की अवैध खेती का मामला सामने आया है। इस बार लैलूंगा थाना क्षेत्र में अफीम की खेती किए जाने का खुलासा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी गई है। जिले में बीते दो दिनों में यह दूसरा मामला है, जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।

जानकारी के अनुसार, लैलूंगा क्षेत्र में लंबे समय से गुपचुप तरीके से अफीम की खेती (Opium Farming Case) की जा रही थी। पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली, तत्काल टीम गठित कर मौके पर कार्रवाई शुरू की गई। इस मामले ने एक बार फिर जिले में अवैध गतिविधियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

10-12 सालों से चल रही थी अवैध खेती

बताया जा रहा है कि आरोपी मार्शल सांगा, जो झारखंड का निवासी है, पिछले 10-12 सालों से इस इलाके में खेती कर रहा था। वह अपने ससुराल तमनार में आकर बस गया था और वहीं से इस अवैध खेती (Opium Farming Case) को अंजाम दे रहा था।

सूत्रों के मुताबिक, उसने आमाघाट क्षेत्र के एक किसान से खेत किराए पर लिया था, जहां वह पहले तरबूज और ककड़ी की खेती करता था। बाद में उसने उसी जमीन पर अफीम की खेती (Opium Farming Case) शुरू कर दी।

मौके पर पुलिस की टीम पहुंचकर जांच करती हुई।

17 दिनों में पांचवां मामला, बढ़ी चिंता

गौरतलब है कि प्रदेश में पिछले 17 दिनों के भीतर यह अफीम की खेती (Opium Farming Case) का पांचवां मामला सामने आया है। इससे पहले 7 मार्च को दुर्ग, 10 मार्च को बलरामपुर के कुसमी और 12 मार्च को कोरंधा क्षेत्र में ऐसे ही मामले उजागर हुए थे।

इसके अलावा 21 मार्च को रायगढ़ के तमनार क्षेत्र में भी अफीम की खेती पकड़ी गई थी। लगातार सामने आ रहे इन मामलों (Opium Farming Case) ने पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Opium Farming Case जांच जारी, नेटवर्क की तलाश

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि यह केवल एक व्यक्ति का काम नहीं, बल्कि इसके पीछे बड़ा नेटवर्क हो सकता है। पुलिस अब इस अवैध कारोबार (Opium Farming Case) से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button