मनोरंजन

Drishyam 3 Trailer : विजय सालगांवकर का सबसे बड़ा राज खुलेगा? दृश्यम 3 के ट्रेलर ने बढ़ाई धड़कनें, देखें वीडियो

Drishyam 3 Trailer अजय देवगन की मोस्टअवेटेड क्राइम थ्रिलर फिल्म दृश्यम 3 का ट्रेलर (Drishyam 3 Trailer) आखिरकार रिलीज हो गया है। ट्रेलर में विजय सालगांवकर एक बार फिर अपने परिवार को बचाने के लिए पुलिस के सामने खड़े नजर आ रहे हैं, लेकिन इस बार उनके पुराने राज तक पहुंचने के लिए जांच पहले से ज्यादा तेज होती दिखाई दे रही है। फिल्म में अजय देवगन, तब्बू और श्रिया सरन अपने पुराने किरदारों में वापसी कर रहे हैं, जबकि जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की नई एंट्री कहानी को नया मोड़ देती है।

‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ यानी ‘दृश्यम 3’ की कहानी वहीं से आगे बढ़ती है, जहां पिछली फिल्म खत्म हुई थी। विजय सालगांवकर का परिवार एक बार फिर पुलिस की नजर में है और क्राइम ब्रांच के अधिकारी पुराने मामले की परतें खोलने में जुट गए हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इस बार पुलिस के हाथ ऐसा कोई सबूत लग गया है, जो विजय की वर्षों पुरानी कहानी को पलट सकता है?

 

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

यह भी पढ़ें…Jashpur Oil Palm Farming : जशपुर के खेतों में उगेगा कमाई का नया पेड़, ऑयल पाम पर सरकार दे रही कई तरह की मदद

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0026(1)
IMG-20260907-WA0004
IMG-20260907-WA0003
IMG-20260909-WA0011
IMG-20260909-WA0012
Oplus_131072

 

2 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म

दृश्यम 3 का ट्रेलर (Drishyam 3 Trailer) रिलीज होने के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी तस्वीर साफ है। यह फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी में 2 अक्टूबर की तारीख पहले से ही बेहद अहम रही है और तीसरे पार्ट में भी यह तारीख कहानी का महत्वपूर्ण हिस्सा दिखाई देती है।

साल 2015 में शुरू हुई यह क्राइम थ्रिलर फ्रेंचाइजी अब अपने आखिरी चैप्टर की ओर बढ़ रही है। तीसरे पार्ट में विजय सालगांवकर के सामने पहले से बड़ी चुनौती खड़ी होने वाली है। इस बार मामला सिर्फ परिवार को बचाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पुराने राज को हमेशा के लिए सामने आने से रोकना भी विजय के लिए बड़ी परीक्षा होगी।

 

यह भी पढ़ें…Chhattisgarh Government Jobs Rules : सरकारी नौकरी की भर्ती के नियम बदले, शैक्षणिक योग्यता के आधार पर सात समूहों में बांटे पद

 

Drishyam 3 Trailer जयदीप अहलावत की बड़ी एंट्री

दृश्यम 3 का ट्रेलर (Drishyam 3 Trailer) में जयदीप अहलावत नए किरदार में नजर आ रहे हैं। वह फिल्म में क्राइम ब्रांच के एसपी राजवीर सिंह तोमर की भूमिका निभा रहे हैं। उनकी टीम विजय सालगांवकर से जुड़े पुराने मामले की जांच शुरू करती है और जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, शक की सुई सीधे विजय की तरफ जाती दिखाई देती है।

राजवीर सिंह तोमर की एंट्री विजय के लिए नई मुश्किल खड़ी करती है। वहीं प्रकाश राज भी नए किरदार में कहानी को अलग दिशा देते नजर आएंगे। ट्रेलर में पुराने राज, नए सवाल और पुलिस की जांच के बीच ऐसा माहौल बनाया गया है, जिससे फिल्म की कहानी को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

 

यह भी पढ़ें…Sarangarh Bilaigarh Rojgar Mela : 423 पदों पर होगी सीधी भर्ती, 25 हजार रुपये तक मिलेगा वेतन

 

क्या खुल जाएगा पुराना राज

‘दृश्यम 2’ की कहानी के बाद अब विजय सालगांवकर (Drishyam 3 Trailer) के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने परिवार को बचाए रखने की है। पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी, पुराने मामले से जुड़े कई सवाल फिर सामने आने वाले हैं। ट्रेलर में यह भी संकेत मिलता है कि जांच टीम के पास इस बार कुछ ऐसे सुराग हो सकते हैं, जो विजय के बनाए पूरे बचाव तंत्र को मुश्किल में डाल दें।

हालांकि फिल्म में कौन सा राज सामने आएगा और विजय पुलिस को किस तरह चकमा देंगे, इसका जवाब सिनेमाघरों में ही मिलेगा। तब्बू की मीरा देशमुख और श्रिया सरन की नंदिनी भी कहानी में अपनी पुरानी भूमिकाओं के साथ लौट रही हैं। रजत कपूर, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव समेत अन्य कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं।

 

यह भी पढ़ें…Tarapur Panchayat Politics : जेल से लौटे उपसरपंच राजीव डनसेना की जीत, डिग्री लाल सिदार की सरपंची खत्म

 

कौन-कौन है फिल्म में

दृश्यम 3 की कहानी (Drishyam 3 Trailer) को अभिषेक पाठक ने निर्देशित किया है। फिल्म में अजय देवगन विजय सालगांवकर, तब्बू आईजी मीरा देशमुख और श्रिया सरन नंदिनी के किरदार में नजर आएंगी। वहीं जयदीप अहलावत और प्रकाश राज नए किरदारों के साथ फ्रेंचाइजी में एंट्री कर रहे हैं।

फिल्म (Drishyam 3 Trailer) की कहानी और स्क्रीनप्ले अभिषेक पाठक, आमिल कियान खान और परवीज शेख ने तैयार किया है। फिल्म का निर्माण स्टार स्टूडियो18 और पैनोरमा स्टूडियोज ने मिलकर किया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि विजय सालगांवकर एक बार फिर अपने परिवार को पुलिस से बचा पाते हैं या इस बार जांच टीम उनके सबसे बड़े राज तक पहुंच जाती है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button