खेल

Pakistan vs Sri Lanka : न्यूजीलैंड की हार के बाद बदल गए समीकरण, रनरेट की गणित में फिर फंस गया पाकिस्तान

Pakistan Semi Final Equation :  टी20 वर्ल्ड कप (Pakistan vs Sri Lanka) में शुक्रवार को इंग्लैंड क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच सुपर-8 राउंड का मुकाबला खेला गया। इस रोमांचक मैच में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर जीत दर्ज की। इस नतीजे के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने राहत की सांस ली है, क्योंकि टीम अभी भी सेमीफाइनल की दौड़ में बनी हुई है। अगर न्यूजीलैंड यह मुकाबला जीत जाता तो वह सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाता, लेकिन हार के कारण पाकिस्तान के लिए अंतिम चार में जगह बनाने का मौका बच गया है। आइए जानते हैं पाकिस्तान के क्वालिफाई करने का पूरा समीकरण।

सुपर-8 राउंड के ग्रुप-बी से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम का फैसला अब पाकिस्तान और श्रीलंका (Pakistan vs Sri Lanka) क्रिकेट टीम के मुकाबले से होगा। फिलहाल पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो इंग्लैंड सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुका है, जबकि लगातार दो मैच हारने के बाद श्रीलंका टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। न्यूजीलैंड के खाते में 3 अंक हैं और उसका नेट रन-रेट +1.791 है। वहीं पाकिस्तान के पास 1 अंक है और उसका नेट रन-रेट -0.100 बना हुआ है।

इस तरह सेमीफाइनल में पहुंचेगा पाकिस्तान Pakistan vs Sri Lanka

नेट रन-रेट के मामले में न्यूजीलैंड पाकिस्तान (Pakistan vs Sri Lanka) से काफी आगे है। ऐसे में सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। अगर पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करता है तो उसे श्रीलंका को कम से कम 64 रन से हराना होगा। वहीं लक्ष्य का पीछा करते समय पाकिस्तान को मैच 13.3 ओवर के भीतर जीतना जरूरी होगा।

अगर पाकिस्तान (Pakistan vs Sri Lanka) ऐसा करने में सफल नहीं होता है, तो वह सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगा और न्यूजीलैंड ग्रुप-बी से इंग्लैंड के बाद दूसरी टीम के रूप में अंतिम चार में पहुंच जाएगी। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच यह अहम मुकाबला शनिवार (28 फरवरी) को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी में शाम 7 बजे से खेला जाएगा।

 

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button