छत्तीसगढ़

Gangrel River Boat Championship : छत्तीसगढ़ में पहली बार गंगरेल में भव्य ‘महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप’

Gangrel Dam Raipur Boat Event : छत्तीसगढ़ में पहली बार गंगरेल बांध (Gangrel River Boat Championship) में भव्य स्तर पर महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। यह रोमांचक नौकायन प्रतियोगिता 22 मार्च 2026, रविवार को दोपहर 3:00 बजे से गंगरेल बांध में आयोजित होगी। जिले में उत्साह का माहौल है और अब केवल चार दिन बचे हैं।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08

इस अनूठे आयोजन का उद्देश्य न केवल जल पर्यटन (Gangrel River Boat Championship) को बढ़ावा देना है, बल्कि स्थानीय प्रतिभाओं को अपने कौशल प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करना और गंगरेल बांध को प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करना भी है। प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक नौकायन मुकाबले देखे जा सकेंगे।

विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार की घोषणा की गई है। प्रथम पुरस्कार के रूप में 1,00,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार के लिए 50,000 रुपये और तृतीय पुरस्कार के लिए 25,000 रुपये निर्धारित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त बोट सजावट और वेशभूषा प्रतियोगिता के लिए 11,000 रुपये का विशेष पुरस्कार रखा गया है। इससे प्रतिभागियों को अपनी रचनात्मकता दिखाने का अवसर मिलेगा।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक टीमें 500 रुपये प्रति टीम शुल्क के साथ 20 मार्च 2026, शाम 5 बजे तक पंजीकरण (Gangrel River Boat Championship) करा सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए +91-996966732 और +91-0972009730 पर संपर्क किया जा सकता है।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)

Gangrel River Boat Championship उत्साहपूर्वक सहभागिता करने का आग्रह

कलेक्टर अभिनाश मिश्रा ने जिले के युवाओं, खेल प्रेमियों और नागरिकों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक आयोजन में अधिक से अधिक भाग लें और इसे सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि यह न केवल खेल और रोमांच का अवसर है, बल्कि धमतरी जिले की पर्यटन संभावनाओं को नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने प्रतिभागियों से सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए उत्साहपूर्वक सहभागिता करने का आग्रह किया।

Gangrel River Boat Championship पर्यटन उद्योग को भी नई दिशा मिलेगी

महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप’ (Gangrel River Boat Championship) के आयोजन से स्थानीय समुदाय में उत्साह बढ़ेगा और पर्यटन उद्योग को भी नई दिशा मिलेगी। आयोजन स्थल की तैयारी, सुरक्षा उपाय और प्रतियोगिता के नियम प्रतिभागियों और दर्शकों के लिए सुनिश्चित किए गए हैं। इस प्रकार, छत्तीसगढ़ में महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप’ (Gangrel River Boat Championship) का यह पहला आयोजन नौकायन प्रेमियों और स्थानीय प्रतिभाओं के लिए यादगार अनुभव साबित होने जा रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button