Crime News

Gwalior Road Accident : स्कॉर्पियो की टक्कर से ऑटो सवार 5 की मौत, 4 घायल

Gwalior News : मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे (Gwalior Road Accident) ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। थाटीपुर जैन मंदिर के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार यह हादसा (Gwalior Road Accident) शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे हुआ, जब एक परिवार शीतला माता मंदिर से दर्शन कर ऑटो से वापस लौट रहा था। उसी दौरान एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए।

 

टक्कर मारकर भाग रहा था चालक Gwalior Road Accident

इस हादसे (Gwalior Road Accident) के संबंध में सीएसपी अतुल कुमार सोनी ने बताया कि आरोपी स्कॉर्पियो चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक पहले बस स्टैंड के पास किसी अन्य वाहन को टक्कर मारकर भाग रहा था। पकड़े जाने के डर से उसने वाहन की रफ्तार और बढ़ा दी, जिसके बाद थाटीपुर जैन मंदिर के पास सड़क किनारे जा रहे ऑटो को टक्कर मार दी। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया है।

पूरे शहर में शोक का माहौल Gwalior Road Accident

स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा बेहद भयावह था। जिसने भी दुर्घटना के बाद का मंजर देखा, वह सन्न रह गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। इस हादसे ने पूरे शहर में शोक का माहौल पैदा कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसे के पीछे लापरवाही, तेज रफ्तार या अन्य कोई कारण जिम्मेदार था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button