खेल

IPL 2026 Points Table : बारिश बनी गेम चेंजर! KKR-PBKS रद्द होते ही इस टीम की लग गई लॉटरी

IPL 2026 KKR-PBKS : आईपीएल 2026 (IPL 2026 Points Table) का 12वां मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया। यह मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा था। कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था और टीम मैदान पर उतर भी चुकी थी, लेकिन तभी बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण खेल को बीच में ही रोकना पड़ा और लंबे इंतजार के बाद मुकाबला रद्द घोषित कर दिया गया। इसके बाद दोनों टीमों को 1-1 अंक दे दिया गया।

Image

पंजाब पहले स्थान पर पहुंची IPL 2026 Points Table

मैच रद्द होने के बाद पंजाब को एक अंक मिला, जिससे टीम के कुल 5 अंक हो गए हैं। इसी के साथ पंजाब किंग्स अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच गई है। इससे पहले बेंगलुरु की टीम 4 अंकों के साथ शीर्ष (IPL 2026 Points Table) पर थी।

कोलकाता की स्थिति कमजोर

वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स अब तक तीन मुकाबले खेल चुकी है। टीम को दो मैचों में हार मिली है, जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हुआ। इस तरह कोलकाता के खाते में 1 अंक जुड़ा है और टीम फिलहाल अंक तालिका में 8वें स्थान पर बनी हुई है।

 

KKR ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

KKR ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था। मुकाबले की पहली पारी में बैटिंग करने मैदान में उतरी टीम 3.4 ओवर ही खेल पाई थी कि बारिश के चलते मैच को रोकना पड़ा गया। टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 25 रन बनाए थे। क्रीज पर मौजूद अजिंक्य रहाणे 6 गेंदों में 08 रन और अंगकृष रघुवंशी ने 7 गेंदों में 07 रन बना कर खेल रहे थे।

कोलकाता और पंजाब किंग्स के मैच में बारिश रुक गई थी। मगर कट-ऑफ टाइम तक खेल चालू नहीं हो पाया था जिसके कारण फैसला कैसे होगा आपके दिमाग में यह सवाल उठ रहा होगा? तो यहां जान लीजिए इसको लेकर बीसीसीआई का पूरा नया नियम क्या है? कट-ऑफ टाइम यानी रात 11 बजकर 14 मिनट तक मैच शुरू नहीं हो पाया है इसलिए यह मैच रद्द कर दिया गया।

Image

अगर कट-ऑफ टाइम में मैच शुरू हो जाता तो कोलकाता और पंजाब के बीच 5-5 ओवर का मैच होता। KKR तीसरा ओवर (3.4) खेल रही थी। कट-ऑफ टाइम के हिसाब से कोलकाता को 8 गेंदे खेलने को और मिलती ऐसे में टीम को बड़ा नुकसान उठाना पड़ता।

 

ऐसा है पूरा पॉइंट्स टेबल

POS TEAM P W L NR NRR FOR AGAINST PTS RECENT FORM
1

PBKS

3 2 0 1 0.637 375/37.5 371/40.0 5
NWW
2

RCB

2 2 0 0 2.501 453/35.4 408/40.0 4
WW
3

RR

2 2 0 0 2.233 338/32.1 331/40.0 4
WW
4

DC

2 2 0 0 1.170 309/35.2 303/40.0 4
WW
5

SRH

3 1 2 0 0.275 583/60.0 524/55.3 2
LWL
6

MI

2 1 1 0 -0.206 386/39.1 384/38.1 2
LW
7

LSG

2 1 1 0 -0.542 301/39.5 301/37.1 2
WL
8

KKR

3 0 2 1 -1.964 381/40.0 450/39.1 1
NLL
9

GT

2 0 2 0 -0.424 366/40.0 375/39.1 0
LL
10

CSK

3 0 3 0 -2.517 543/60.0 588/50.5 0
LLL

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button