Breaking Newsछत्तीसगढ़

Electricity Tariff Hike in Chhattisgarh : जुलाई से महंगी होगी बिजली, 40 रुपये तक ढीली हो सकती है 64 लाख उपभोक्ताओं की जेब

Electricity Price Chhattisgarh : जुलाई से छत्तीसगढ़ (Electricity Tariff Hike in Chhattisgarh)  में बिजली की दरें महंगी हो सकती हैं। विद्युत वितरण कंपनी (CSPDCL) ने राज्य विद्युत नियामक आयोग को सभी उपभोक्ता श्रेणियों की बिजली दरों में प्रति यूनिट 15 से 20 पैसे की बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजा है। कंपनी का कहना है कि उसे 4,550 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा है जिसकी भरपाई जरूरी है।

इसके चलते छत्तीसगढ़ के आम उपभोक्ताओं  पर हर महीने 20 से 40 रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा। पिछले वर्ष भी जून में बिजली (Electricity Tariff Hike in Chhattisgarh) की दरों में संशोधन हुआ था, और अब एक बार फिर एक जुलाई से दरें बढ़ने की पूरी संभावना है। घरेलू, कृषि और छोटे व्यापारियों को मिलने वाली सब्सिडी के चलते कंपनी को भारी वित्तीय दबाव का सामना करना पड़ रहा है।

टैरिफ रेट पर फैसला जल्द  (Electricity Tariff Hike in Chhattisgarh)

नियामक आयोग में पहले तकनीकी व विधिक सदस्य की नियुक्ति नहीं होने के कारण निर्णय टलता रहा। अब 19-20 जून को जनसुनवाई के बाद उपभोक्ता व जनप्रतिनिधियों की राय कंपनी को भेजी जा रही है, जिसके आधार पर अंतिम समीक्षा के बाद नया टैरिफ रेट तय किया जाएगा।

बिजली दरों में बढ़ोतरी प्रस्ताव

विवरणआंकड़े / स्थिति
राज्य में कुल उपभोक्ता64 लाख
घरेलू उपभोक्ता40.48 लाख
वृद्धि का प्रस्तावहर स्लैब में 15-20 पैसे प्रति यूनिट
संभावित मासिक बढ़ोतरी20 से 50 रुपये
घाटा (सीएसपीडीसीएल)4,550 करोड़ रुपये
पहले से बढ़ा FPPAS शुल्क7.15 प्रतिशत

 

वर्तमान घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली दरें (सिंगल फेज)

यूनिट खपत सीमाप्रति यूनिट दर (₹)
0 – 1003.90 ₹
101 – 2004.10 ₹
201 – 4005.50 ₹
401 – 6005.50 ₹
600 से अधिक8.10 ₹

थ्री फेज कनेक्शन की दरें

यूनिट खपत सीमाप्रति यूनिट दर (₹)
0 – 1006.05 ₹
101 – 4007.05 ₹
401 से अधिक8.45 ₹

 नोट: हर स्लैब में 15-20 पैसे तक की बढ़ोतरी की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button