बड़ी खबर

Sona-Chandi Ka Bhav : एक दिन की तेजी के बाद सोने में गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती

Gold-Silver Price Today : भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी (Sona-Chandi Ka Bhav) की कीमतों में एक दिन की तेजी के बाद गुरुवार (09 अप्रैल 2026) को गिरावट दर्ज की गई है। यलो मेटल यानी सोने के भाव में करीब 150 रुपए प्रति 10 ग्राम की कमी आई है, जबकि चांदी की कीमतों में भी तेज गिरावट देखने को मिली है।

आज 22 कैरेट सोने (Sona-Chandi Ka Bhav) का भाव घटकर 1,39,000 रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गया है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड की कीमत भी गिरकर 1,51,700 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम हो गई है। दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ और जयपुर जैसे शहरों में भी यही ट्रेंड देखने को मिला है।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019

जानें छत्तीसगढ़ में क्या भाव Sona-Chandi Ka Bhav

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 15,148 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 13,885 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 11,361 प्रति ग्राम है। वहीं रायपुर में चांदी की कीमत आज 255 प्रति ग्राम और 2,55,000 प्रति किलोग्राम है।

चांदी की कीमत में भारी गिरावट Gold-Silver Price Today

चांदी के दाम में आज करीब 2,890 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद ज्यादातर शहरों में चांदी का भाव घटकर 2,37,870 रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास पहुंच गया है।

गौरतलब है कि 29 जनवरी 2026 को चांदी ने ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाते हुए 4,20,048 रुपए प्रति किलोग्राम का स्तर पार किया था, लेकिन इसके बाद से कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो बाजार के ताजा रेट पर नजर रखना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button