बड़ी खबर

BJP Youth Meeting : युवा मोर्चा की पहली परिचयात्मक बैठक में कार्यकर्ताओं ने लिया ये संकल्प…!

BJP Yuva Morcha Ramanujganj :  भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल रामानुजगंज की प्रथम परिचयात्मक बैठक (BJP Youth Meeting) आज सफलतापूर्वक आयोजित की गई, जिसमें संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने पर विशेष चर्चा की गई। यह बैठक भाजपा मंडल अध्यक्ष सीताराम गुप्ता के मार्गदर्शन में संपन्न हुई, जबकि इसकी अध्यक्षता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अर्पित जायसवाल ने की।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08

बैठक (BJP Youth Meeting) का संचालन युवा मोर्चा मंडल महामंत्री विक्रम गुप्ता ने प्रभावी ढंग से किया, वहीं कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन आकाश तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत परिचय सत्र से हुई, जिसमें सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपना परिचय दिया और संगठन में अपनी भूमिका स्पष्ट की।

इस दौरान संगठन की आगामी रणनीतियों, योजनाओं और जिम्मेदारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया गया। बैठक (BJP Youth Meeting) में इस बात पर जोर दिया गया कि युवा शक्ति ही संगठन की असली ताकत है, और उनके माध्यम से ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई और आगामी कार्यों को पूरी निष्ठा, समर्पण और ऊर्जा के साथ निभाने का संकल्प लिया। नेताओं ने युवाओं से आह्वान किया कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)

बैठक में ये रहे शामिल BJP Youth Meeting

इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री शर्मिला गुप्ता, वरिष्ठ नेता अरुण केशरी, मंडल अध्यक्ष सीताराम गुप्ता, नगर पालिका उपाध्यक्ष शिला जायसवाल, पार्षद उषा गुप्ता, युवा मोर्चा जिला महामंत्री नंदकिशोर गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि डॉ. राकेश गुप्ता, पार्षद विकास गुप्ता, सुमित गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष धर्म प्रकाश केशरी, मंडल महामंत्री वासुदेव राय, जिला मंत्री कृष्णा गुप्ता, वरिष्ठ नेता मोहन गुप्ता और रामेश्वर गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम (BJP Youth Meeting) के अंत में वार्ड क्रमांक 03 के पार्षद स्वर्गीय अरुण नागवंशी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान सभी उपस्थित लोगों ने उनके योगदान को याद करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button