खेल

Rajat Patidar Number Leak : छत्तीसगढ़ के युवक को आया कोहली-डिविलियर्स का कॉल, आरसीबी के कप्तान ने गिड़गिड़ाकर मांग ली सिम

Gariyaband News : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक युवक को क्रिकेटर रजत पाटीदार का मोबाइल नंबर (Rajat Patidar Number Leak) अलॉट हो गया। माडागांव के रहने वाले मनीष बीसी (21) को विराट कोहली, यश दयाल और एबी डिविलियर्स जैसे क्रिकेटर्स के फोन आने लगे। पूरे गांव में हल्ला हो गया। दूर-दूर से ग्रामीण उनसे मिलने आने लगे। मामला देवभोग थाना क्षेत्र का है। यह मामला के रूप में चर्चा में है।

दरअसल, क्रिकेटर रजत पाटीदार का मोबाइल नंबर तकनीकी त्रुटि से माडागांव के युवक को जारी हो गया था। करीब 15 दिन तक युवक रजत पाटीदार का नंबर उपयोग कर रहा था। इस दौरान रजत को फोन लगाने वाले क्रिकेटर्स की बात मनीष से हो रही थी।

जानिए क्या है पूरा मामला

28 जून 2025 को मनीष बीसी ने देवभोग के एक मोबाइल सेंटर से नया सिम कार्ड लिया। मोबाइल सेंटर संचालक शिशुपाल ने उसे सामान्य प्रक्रिया के तहत (81032776**) नंबर जारी किया। एक हफ्ते बाद मनीष ने अपने दोस्त खेमराज के साथ इस नंबर पर वॉट्सऐप इंस्टॉल किया।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

वॉट्सऐप इंस्टॉल करते ही प्रोफाइल पिक्चर में रजत पाटीदार की फोटो दिखाई दी। ग्रामीण युवकों ने इसे सॉफ्टवेयर का कोई खेल समझा। 2 दिन बाद उनके पास अनजान नंबरों से कॉल आने लगे। कॉल करने वाले खुद को विराट कोहली, यश दयाल और एबी डिविलियर्स बता रहे थे। यह घटनाक्रम (Rajat Patidar Number Leak) के चलते और रोचक हो गया।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019

युवकों को लगा कोई मजाक कर रहा है

मनीष और खेमराज क्रिकेट के शौकीन हैं। उन्हें लगा कि कोई प्रैंक कर रहा है। वे मजाकिया लहजे में बात करते रहे। कॉल करने वाले उन्हें रजत पाटीदार के नाम से पुकार रहे थे। यह सिलसिला 15 जुलाई तक चलता रहा। बाद में क्रिकेटर रजत पाटीदार ने मध्य प्रदेश साइबर सेल से मदद मांगी। MP पुलिस ने गरियाबंद पुलिस से संपर्क किया। पुलिस गांव पहुंची और युवकों ने सिम लौटाने कहा। युवकों ने सहमति से रजत पाटीदार को सिम लौटा दिया है।

रजत पाटीदार का कॉल आया…

मनीष के दोस्त ने बताया कि उन्हें एक कॉल आया, जिसमें कॉलर ने अपना नाम रजत पाटीदार बताया। प्यार से बात कर वे अपना सिम वापस मांगते रहे। युवकों ने इस कॉल को मजाक में लिया। रजत सिम को वापस मांगते रहे, युवक मजाक उड़ाते रहे।

रजत ने कहा कि मैं पुलिस भेजता हूं और 10 मिनट बाद पुलिस भी आ धमकी। पुलिस ने सहमति से सिम लिया और उसे रजत के पते पर भेजा गया। रजत पाटीदार MP साइबर सेल के संपर्क में थे। MP साइबर सेल ने ही मामला गरियाबंद पुलिस की मदद से सुलझाया।

तकनीकी कारण से हुआ ऐसा

देवभोग थाना प्रभारी फैजुल शाह ने कहा कि किसी तकनीकी कारणवश क्रिकेटर रजत पाटीदार का नंबर 90 दिन बंद रहा। 90 दिनों तक नंबर रहने पर वह नंबर नए कस्टमर को अलॉट हो जाता है। इस केस में भी ऐसा ही हुआ। MP साइबर सेल के कहने पर मनीष के पिता गजेंद्र बीसी से हमने बात कराई। साइबर सेल ने अनुरोध कर सिम को छोड़ने कहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button