खेल

IND vs USA : टाप आर्डर हुआ फेल, सूर्या की बल्लेबाजी ने बिखेरा जादू!

T20 World Cup 2026 : भारत और श्रीलंका (IND vs USA) की मेजबानी में (शनिवार) टी20 वर्ल्डकप का आगाज हो चुका है। पहले दिन का तीसरा मुकाबला आज भारत और यूएसए (अमेरिका) के बीच खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने 29 रन से जीत दर्ज की। टीम अब अपना अगला मुकाबला नमीबिया के खिलाफ 12 फरवरी को खेलेगी।

मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया (IND vs USA) ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। कप्तान सूर्युकमार यादव ने 49 गेंदों पर नाबाद 84 रन की शानदार पारी खेली।

एक समय टीम इंडिया (IND vs USA) 77 रन पर 6 विकेट गंवा चुकी थी। इस संकट की स्थिति से टीम को कप्तान सूर्यकुमार यादव ने निकाला और फाइटिंग स्कोर तक पहुंचाया। अमेरिका की तरफ से श्याडली वैन शॉकवीक ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। हरमीत सिंह ने दो विकेट झटके।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

162 रन का टारगेट चेज करते हुए USA की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 132 रन ही बना सकी। अमेरिका की ओर से शुभम रंजने और संजय कृष्णमूर्ति ने 37-37 रन बनाए। मिलिंद कुमार ने 34 रन की पारी खेली। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट झटके। अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए। सूर्यकुमार यादव को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019

(IND vs USA) भारतीय बैटर्स का सरेंडर

टीम (IND vs USA) के स्टार ओपनर बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। ईशान किशन ने 20, तिलक वर्मा ने 25, शिवम दुबे ने 0, हार्दिक पांड्या ने 5 और रिंकू सिंह ने 6 रन बनाए। इसके बाद अक्षर पटेल ने सूर्यकुमार यादव के साथ 41 रन की अहम साझेदारी कर भारतीय पारी को 100 के पार पहुंचाया। वह 14 रन बनाकर आउट हुए। अर्शदीप सिंह ने 4 और वरुण चक्रवर्ती ने 0 रन बनाए।

(IND vs USA) दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत – अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और वरुण चक्रवर्ती।

USA – साईतेजा मुक्कामाला, एंड्रीज गौस, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, अली खान और सौरभ नेत्रवलकर।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button