Kawardha News : पर्यावरण संरक्षण और ईंधन (SP Dharmendra Singh) की बचत अब केवल विज्ञापनों तक सीमित नहीं है, बल्कि कबीरधाम की सड़कों पर इसका जीवंत उदाहरण देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘ऊर्जा संरक्षण’ और ‘पर्यावरण सुरक्षा’ के आह्वान का कबीरधाम जिले में गहरा असर दिखाई दिया। मंगलवार सुबह कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) धर्मेंद्र सिंह जब सरकारी गाड़ी छोड़ साइकिल पर कार्यालय के लिए निकले, तो देखने वाले दंग रह गए।
कंधे से कंधा मिलाकर चले मातहत
पुलिस कप्तान (SP Dharmendra Singh) की इस मुहिम में जिले का पूरा प्रशासनिक अमला भी शामिल हुआ। SP धर्मेंद्र सिंह के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल सहित कई राजपत्रित अधिकारी और कर्मचारी भी साइकिल चलाकर कार्यालय पहुंचे। वर्दी में अधिकारियों को साइकिल पर चलते देख राहगीर और स्थानीय नागरिक न केवल चकित थे, बल्कि इस सादगी और पहल की सराहना भी करते नजर आए।
पर्यावरण के साथ स्वास्थ्य का संदेश
इस पहल का उद्देश्य केवल ईंधन बचाना नहीं, बल्कि बदलती जीवनशैली में स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना है। SP धर्मेंद्र सिंह ने इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों से संवाद करते हुए कहा:
ऊर्जा संरक्षण अब केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। ईंधन की बचत और प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए हमें अपनी आदतों में बदलाव करना ही होगा।
सप्ताह में एक दिन ‘ग्रीन डे’ की अपील SP Dharmendra Singh
पुलिस अधीक्षक ने अपील की है कि जिन पुलिस कर्मियों और अधिकारियों का निवास कार्यालय के नजदीक है, वे सप्ताह में कम से कम एक दिन पैदल या साइकिल से ऑफिस आएं। उन्होंने इसे ‘जिम्मेदारी और सादगी’ का संगम बताते हुए कहा कि ऐसे छोटे कदम ही बड़े बदलाव की नींव रखते हैं।
ये भी पढ़ें : Agricultural Equipment Subsidy : छत्तीसगढ़ के किसानों को कृषि यंत्रों पर मिलेगा अनुदान, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Discover more from RAJDHANI TIMES
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



