CG Vyapam Teacher Vacancy : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग में शिक्षकीय पदों पर भर्ती (Assistant Teacher Recruitment 2026) प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जा रहा है । इन पदों में 795 पद ई-संवर्ग की शालाओं के लिए तथा 1497 पद टी-संवर्ग की शालाओं में भरे जाएंगे। पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य शर्तें विस्तृत विज्ञापन में दी जाएंगी।
लोक शिक्षण संचालनालय के उपसंचालक अशोक नारायण बंजारा ने बताया कि विस्तृत विज्ञापन छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइट और स्कूल शिक्षा विभाग के पोर्टल पर जारी किया जाएगा (Assistant Teacher Recruitment 2026)। भर्ती परीक्षा का पाठ्यक्रम भी व्यापम की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। इन पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा किया जाएगा, जिसकी संभावित तिथि 11 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।
ऑनलाइन आवेदन की तिथियों की घोषणा Assistant Teacher Recruitment 2026
ऑनलाइन आवेदन की तिथियों की घोषणा अलग से की जाएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप व्याख्याता और शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए भी अलग-अलग विज्ञापन जारी किए जाएंगे (Assistant Teacher Recruitment 2026)। बताया गया कि स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी ।

Discover more from RAJDHANI TIMES
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



