CG TET Result 2026 : छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा रिजल्ट जारी, जानें पास हुए या नहीं

CG Vyapam Result : छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। फाइनल आंसर-की भी जारी हो चुकी है, जिससे उम्मीदवार अपने अंकों का मिलान कर सकते हैं और आगे की तैयारी तय कर सकते हैं।

By admin
3 Min Read
CG TET Result 2026
Highlights
  • CG व्यापमं ने जारी किया CG TET 2026 का रिजल्ट
  • दोनों पेपर (कक्षा 1-5 और 6-8) के अलग-अलग लिंक उपलब्ध
  • फाइनल आंसर-की के साथ स्कोरकार्ड डाउनलोड का विकल्प

Chhattisgarh TET Result : छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने (CG TET Result 2026) छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अब ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम  चेक कर सकते हैं और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

रिजल्ट (CG TET Result 2026) में उम्मीदवारों को पात्र (Qualified) और अपात्र (Not Qualified) के रूप में दर्शाया गया है। CG व्यापम ने कक्षा 1 से 5 और कक्षा 6 से 8 तक के दोनों पेपरों के लिए अलग-अलग लिंक जारी किए हैं, जिससे अभ्यर्थियों को अपना रिजल्ट देखने में आसानी हो।

इस बार परीक्षा 1 फरवरी 2026 को दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली में कक्षा 1 से 5 (Paper-I) और दूसरी पाली में कक्षा 6 से 8 (Paper-II) के लिए परीक्षा ली गई थी। अब परीक्षा के बाद उम्मीदवार लंबे समय से रिजल्ट (CG TET Result 2026) का इंतजार कर रहे थे, जो आखिरकार खत्म हो गया है।

रिजल्ट के साथ ही फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी गई है, जिससे उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। इससे पारदर्शिता बनी रहती है और अभ्यर्थियों को अपने प्रदर्शन का सही आकलन करने का मौका मिलता है (CG TET Result 2026)।

ऐसे चेक करें रिजल्ट CG TET Result 2026

उम्मीदवार अपना रिजल्ट (CG TET Result 2026) देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं

होमपेज पर Result सेक्शन पर क्लिक करें

CG TET 2026 रिजल्ट लिंक (Paper-I या Paper-II) चुनें

रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें

सबमिट करते ही स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा

स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें

 

स्कोरकार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी

सीजी टीईटी स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, परीक्षा का नाम, पेपर (Paper-I या Paper-II), विषयवार अंक, कुल अंक, अधिकतम अंक, क्वालिफाइंग स्टेटस, कैटेगरी और परीक्षा की तारीख जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई होती हैं।

पास होने के लिए न्यूनतम अंक

CG व्यापमं द्वारा तय किए गए मानकों के अनुसार, सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 60% (150 में 90 अंक) और SC/ST/OBC/PWD वर्ग के उम्मीदवारों को 50% (150 में 75 अंक) प्राप्त करना आवश्यक है।

अब आगे क्या करें

जो उम्मीदवार निर्धारित कट-ऑफ अंक हासिल कर लेते हैं, उन्हें शिक्षक पात्रता प्रमाणपत्र दिया जाएगा। इसके बाद वे राज्य में निकलने वाली सरकारी शिक्षक भर्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस तरह, CG TET Result 2026 अब हजारों अभ्यर्थियों के करियर की दिशा तय करने वाला साबित होगा (CG TET Result 2026)।

7293f2e4-24e9-4cfa-8d07-6b03adf131b2_1140

cg टेस्ट (6-8) एलीजिबल

← Back

Thank you for your response. ✨


Discover more from RAJDHANI TIMES CG

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article

Discover more from RAJDHANI TIMES CG

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading