Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी की आपूर्ति और दुरुपयोग रोकने (Chhattisgarh LPG Seizure News) के लिए राज्य सरकार ने सतत निगरानी और समीक्षा प्रक्रिया शुरू की है। खाद्य सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने 17 मार्च को खाद्य संचालक और सार्वजनिक क्षेत्र की तीनों ऑयल कंपनियों के क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ बैठक की और घरेलू एलपीजी की ऑनलाइन बुकिंग को अधिक सुलभ बनाने के निर्देश दिए।
बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि घरेलू एलपीजी (Chhattisgarh LPG Seizure News) के दुरुपयोग को रोकने के लिए खाद्य विभाग एवं जिला प्रशासन की निरंतर कार्रवाई (Domestic LPG Misuse) जारी है। अब तक 214 छापों में कुल 1013 घरेलू एलपीजी सिलेंडर जब्त किए जा चुके हैं, जिनमें रायपुर जिले में सर्वाधिक 392 और बिलासपुर जिले में 201 सिलेंडर शामिल हैं। इस कार्रवाई से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि घरेलू गैस का उपयोग केवल निर्धारित उद्देश्यों के लिए ही हो और आम उपभोक्ताओं तक इसकी पर्याप्त आपूर्ति बनी रहे।

इन नंबरों पर करें काल Chhattisgarh LPG Seizure News
ऑनलाइन बुकिंग और शिकायत समाधान (Domestic LPG Misuse) को आसान बनाने के लिए खाद्य विभाग ने व्हॉट्सएप नंबर, मोबाइल नंबर, IVRS और वेबसाइट के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन द्वारा जारी नए बुकिंग नंबर (मोबाइल 8927225667 एवं IVRS 8391990070) को आमजन तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए। इससे उपभोक्ता आसानी से एलपीजी बुकिंग कर सकते हैं और किसी भी समस्या पर तुरंत मदद ले सकते हैं।
खाद्य सचिव ने कहा कि लंबित एलपीजी बुकिंग (Chhattisgarh LPG Seizure News) को शीघ्र पूरा किया जाए और सभी जिलों में एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति बढ़ाई गई है। उपभोक्ताओं को नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की कार्रवाई (Domestic LPG Misuse) के तहत पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कमर्शियल एलपीजी वितरण भी नियंत्रित किया गया है।
खाद्य सचिव ने दिए ये निर्देश Chhattisgarh LPG Seizure News
इस व्यवस्था के तहत अस्पताल, शैक्षणिक संस्थान, सैन्य एवं अर्द्धसैनिक बल कैम्प, जेल, हॉस्टल, समाज कल्याण संस्थान, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट की कैंटीन को उनकी मासिक आवश्यकता के अनुसार गैस उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, भारत सरकार, राज्य सरकार और उनके सार्वजनिक उपक्रमों के कार्यालयों, कैंटीन एवं गेस्ट हाउस को पिछले महीनों की उपभोग सीमा के 50 प्रतिशत तक, जबकि पशु आहार उत्पादक संयंत्र, बीज उत्पादक इकाइयां और होटल-रेस्टोरेंट को निर्धारित सीमा (20 प्रतिशत) तक कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे।

हेल्पलाइन नंबर भी जारी Chhattisgarh LPG Seizure News
खाद्य विभाग का कॉल सेंटर (Domestic LPG Misuse) 1800-233-3663 और 1967 पर सक्रिय है। शिकायतें प्राप्त होते ही तेल कंपनियों के साथ समन्वय कर प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाता है, जिससे उपभोक्ताओं को समय पर राहत मिल सके।
अधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन की यह निरंतर कार्रवाई घरेलू एलपीजी (Chhattisgarh LPG Seizure News) के दुरुपयोग को रोकने, आम नागरिकों को समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने और पूरे प्रदेश में संतुलित वितरण प्रणाली बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है।

Discover more from RAJDHANI TIMES CG
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




