Rajya Sabha Election 2026 : राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने 6 राज्यों से 9 उम्मीदवारों की घोषणा की, छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी मैदान में

By admin
4 Min Read
Rajya Sabha Election 2026

Rajya Sabha Election 2026 : राज्यसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने 9 उम्मीदवारों (Rajya Sabha Election 2026) के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने छह राज्यों से उम्मीदवारों की सूची जारी की है। बिहार से पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन नबीन और शिवेश कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा को राज्यसभा भेजने का फैसला किया गया है। इससे पहले भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के नाम की चर्चा चल रही थी, लेकिन अंततः पार्टी ने राहुल सिन्हा पर भरोसा जताया।

बीजेपी (Rajya Sabha Election 2026) ने ओडिशा से प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल और मौजूदा राज्यसभा सांसद सुजीत कुमार को उम्मीदवार बनाया है। सुजीत कुमार का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है। असम से लोक निर्माण मंत्री जोगेन मोहन और विधायक तेराश गोवाला को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

Untitled 1

छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को मैदान में उतारा गया है, जबकि हरियाणा से पूर्व लोकसभा सांसद संजय भाटिया को उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने जानकारी दी कि सभी नामों को केंद्रीय चुनाव समिति की मंजूरी मिल चुकी है।

भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने बिहार समेत 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों (Rajya Sabha Election 2026) पर द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा की है। बिहार की पांच सीटों के लिए अधिसूचना 26 फरवरी 2026 को जारी की गई थी। नामांकन की अंतिम तिथि 5 मार्च है, जबकि मतदान और मतगणना 16 मार्च 2026 को एक ही दिन आयोजित किए जाएंगे। 3 और 4 मार्च को होली की छुट्टी होने के कारण नामांकन के लिए केवल 5 मार्च का ही दिन उपलब्ध है।

बिहार से जिन पांच राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है, उनमें उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, प्रेमचंद्र गुप्ता, अमरेंद्र धारी सिंह और उपेंद्र कुशवाहा शामिल हैं। इनमें हरिवंश नारायण सिंह और रामनाथ ठाकुर जनता दल यूनाइटेड के, प्रेमचंद्र गुप्ता और अमरेंद्र धारी सिंह राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के तथा उपेंद्र कुशवाहा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रतिनिधि हैं।

विधानसभा चुनाव 2025 के बाद सदन में विधायकों की संख्या को देखते हुए पांच में से चार सीटें NDA के खाते में जाती दिखाई दे रही हैं। हालांकि पांचवीं सीट के लिए NDA को तीन अतिरिक्त विधायकों के समर्थन की आवश्यकता होगी। वर्तमान में NDA के पास दो सीटें JDU और दो सीटें BJP के पास मानी जा रही हैं। पांचवीं सीट को लेकर राजनीतिक समीकरण और जोड़-तोड़ की चर्चा तेज हो गई है।

Rajya Sabha Election 2026 आरजेडी ने अभी घोषणा नहीं की

मुख्य विपक्षी दल RJD ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव का नाम संभावित उम्मीदवारों में शामिल बताया जा रहा है। इसके अलावा प्रेमचंद्र गुप्ता और अमरेंद्र धारी सिंह भी दावेदार माने जा रहे हैं। अंतिम निर्णय पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव द्वारा लिया जाएगा। महागठबंधन के पास फिलहाल 35 विधायक हैं, जबकि जीत के लिए 41 मतों की जरूरत होगी। ऐसे में AIMIM और BSP के विधायकों का समर्थन निर्णायक भूमिका निभा सकता है।

Image

Image

 


Discover more from RAJDHANI TIMES CG

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article

Discover more from RAJDHANI TIMES CG

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading