रोजगार

Indian Navy Recruitment 2025 : 10वीं पास हैं और करना चाहते हैं नौकरी, 63 हजार की सैलरी के लिए तुरंत भर दें ये वाला फॉर्म

अगर आपने 10वीं पास की है और हमेशा से देश की सेवा करने का सपना देखा है, तो Indian Navy Recruitment 2025 आपके लिए बेहतरीन मौका है। भारतीय नौसेना 1200 से ज्यादा पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति करने जा रही है। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता केवल 10वीं पास रखी गई है। यानी मैट्रिक पास उम्मीदवार भी इसका हिस्सा बन सकते हैं। यह भर्ती 9 से 15 अगस्त 2025 के सरकारी रोजगार समाचार पत्र में प्रकाशित हुई है। चयनित अभ्यर्थियों को 19,900 रुपये से 63,200 रुपये तक का वेतन मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया 13 अगस्त 2025 से ऑनलाइन शुरू होगी।

Indian Navy Recruitment 2025 कौन कर सकता है आवेदन

मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है।

अंग्रेजी भाषा की समझ होनी चाहिए, साथ ही संबंधित ट्रेड में अप्रेंटिसशिप पूरी की हो या आर्मी, नेवी, एयरफोर्स में 2 साल का अनुभव हो।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019

SC, ST, OBC, EWS, Ex-Servicemen को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

भर्ती पदों की संख्या और पोस्ट डिटेल्स

भारतीय नौसेना इस बार 1200 से अधिक पदों पर भर्ती कर रही है। इसमें शिप बिल्डिंग के 228 पद हैं, जो जहाजों के निर्माण व मरम्मत से जुड़े हैं। मेटल ट्रेड में 217 पद हैं, जिसमें वेल्डिंग, कटिंग और फिटिंग जैसे कार्य शामिल हैं। इलेक्ट्रिकल विभाग में 172 पद, हील इंजन में 121 पद हैं, जिसमें भारी इंजनों का संचालन और देखभाल की जिम्मेदारी होगी। मैकेनिकल सिस्टम के 79 पद, मशीन ट्रेड में 56 पद, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड जायरो में 50 पद, सहायक पदों में 49, वेपन इलेक्ट्रॉनिक्स में 49, मिलराइट में 28, मेकाट्रॉनिक्स में 23, सिविल वर्क्स में 17, रेफ्रिजरेशन व एयर कंडीशनिंग में 17 और इंस्ट्रूमेंट ट्रेड में 9 पद शामिल हैं।

कैसे करें आवेदन

ऑफिशियल वेबसाइट indiannavy.gov.in या onlineregistrationportal.in पर जाएं।

होमपेज पर Recruitment या Career सेक्शन चुनें।

Civilian Tradesman Skilled 2025 लिंक पर क्लिक करें।

New Registration करके आवश्यक बेसिक डिटेल भरें।

लॉगिन कर पूरा आवेदन फॉर्म भरें जिसमें नाम, पता, शिक्षा और ट्रेड की जानकारी हो।

डॉक्यूमेंट्स (फोटो, सिग्नेचर) अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें।

फॉर्म सबमिट करें और एक प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

उम्मीदवार केवल एक ट्रेड के लिए आवेदन कर सकता है।

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button