Yuvraj Singh Delhi Capitals : IPL में सिक्सर किंग युवराज सिंह की धमाकेदार एंट्री, इस टीम की बदलेंगे किस्मत!
Yuvraj Singh Delhi Capitals भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह अब कोच की भूमिका में नजर आएंगे। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें आइपीएल 2027 सीजन के लिए असिस्टेंट और बैटिंग कोच नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी घोषणा की। युवराज सिंह (Yuvraj Singh Delhi Capitals) के लिए यह पहला औपचारिक कोचिंग असाइनमेंट होगा। कुछ दिन पहले ही पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को टीम का हेड कोच बनाया गया था। अब दोनों दिग्गज आगामी सीजन में मिलकर टीम की रणनीति और खिलाड़ियों की तैयारी पर काम करेंगे।
यह भी पढ़ें : CGPSC SI Main Exam : एसआइ भर्ती की मुख्य परीक्षा स्थगित, 341 पदों पर होनी है भर्ती
दिल्ली की टीम से पुराना नाता Yuvraj Singh Delhi Capitals
युवराज सिंह का दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी से पुराना संबंध रहा है। वर्ष 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स के नाम से खेलने वाली इस टीम ने उन्हें 16 करोड़ रुपये में खरीदा था। उस समय यह आइपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बोली थी। युवराज ने उस सीजन में टीम के लिए सभी 14 मुकाबले खेले थे। अब करीब 11 साल बाद वह दिल्ली की टीम में नई भूमिका में लौट रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स (Yuvraj Singh Delhi Capitals) के साथ उनका यह जुड़ाव खिलाड़ी से कोच तक के सफर का नया अध्याय होगा।
यह भी पढ़ें : Elephant Calf Death : दल से बिछड़े हाथी के बच्चे की दलदल में फंसकर मौत
गांगुली के साथ काम करने को उत्साहित
दिल्ली कैपिटल्स का असिस्टेंट और बैटिंग कोच बनाए जाने पर युवराज सिंह ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि इस फ्रेंचाइजी के साथ उनका पुराना नाता है और वह टीम के मालिकों को अच्छी तरह जानते हैं। उन्होंने अपने पहले कप्तान सौरव गांगुली के साथ दोबारा काम करने को खास मौका बताया। युवराज ने कहा कि पहले वह गांगुली के साथ खिलाड़ी के तौर पर जुड़े थे, लेकिन अब दोनों कोच की भूमिका में साथ काम करेंगे। Yuvraj Singh Delhi Capitals के नए सफर को लेकर उत्साहित हैं और टीम की सफलता में योगदान देना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें : Python Tumor Surgery : अजगर के मुंह में 200 ग्राम का ट्यूमर, साढ़े तीन घंटे चले आपरेशन ने दी नई जिंदगी
कई युवा खिलाड़ियों को दे चुके हैं मार्गदर्शन
युवराज सिंह ने कहा कि कोचिंग ऐसा काम है, जिसे लेकर वह वास्तव में जुनूनी हैं। वह टीम के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ काम करने और उनके प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए उत्साहित हैं। इससे पहले वह कई युवा क्रिकेटरों को व्यक्तिगत रूप से मार्गदर्शन दे चुके हैं। इनमें अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, प्रभसिमरन सिंह, अब्दुल समद, संजू सैमसन, ऋषभ पंत और प्रियांश आर्या जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। दिल्ली कैपिटल्स (Yuvraj Singh Delhi Capitals) को उम्मीद है कि युवराज का अनुभव और खिलाड़ियों को निखारने की क्षमता टीम के बल्लेबाजी विभाग के लिए उपयोगी साबित होगी।
यह भी पढ़ें : Horticulture Scheme : धान के भरोसे से आगे बढ़ी खेती, सब्जियों से परिवार की आर्थिक स्थिति हुई मजबूत
ऐसा रहा युवराज का क्रिकेट करियर
युवराज सिंह ने भारतीय टीम के लिए 40 टेस्ट, 304 वनडे और 58 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले। उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 11 हजार से अधिक रन और 148 विकेट दर्ज हैं। वह 2007 के टी-20 विश्व कप और 2011 के वनडे विश्व कप में भारतीय टीम की खिताबी जीत के अहम सदस्य रहे। 2011 विश्व कप में उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। Yuvraj Singh Delhi Capitals के कोचिंग स्टाफ में शामिल होने से अब उनके लंबे अंतरराष्ट्रीय अनुभव का लाभ टीम के खिलाड़ियों को मिल सकेगा।
आइपीएल करियर में युवराज ने 132 मुकाबलों में 2,750 रन बनाए और 36 विकेट भी लिए। वह अपने आइपीएल करियर में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स), पुणे वॉरियर्स इंडिया, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली डेयरडेविल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस की ओर से खेल चुके हैं। उनका आखिरी आइपीएल सीजन 2019 था। अब खिलाड़ी के रूप में अपनी पारी समाप्त करने के बाद वह पहली बार औपचारिक कोचिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।
यह भी पढ़ें : Mahasamund Patwari Suspension : राजस्व कार्यों में लापरवाही पर 5 पटवारी निलंबित












One Comment