रायगढ़शिक्षा

Adani Foundation Teacher Award : शिक्षक दिवस पर 24 शिक्षकों का सम्मान, नवाचारी शिक्षण को अदाणी फाउंडेशन ने दी नई पहचान

Adani Foundation Teacher Award शिक्षा में नवाचार और बेहतर शिक्षण को बढ़ावा देने के लिए अदाणी फाउंडेशन ने 24 शिक्षकों को सम्मानित किया। शिक्षक सम्मान (Adani Foundation Teacher Award) के जरिए शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट और नवाचारी योगदान देने वाले शिक्षकों के प्रयासों को पहचान दी गई। समारोह में शिक्षकों को सम्मानित करने के साथ विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए उनके योगदान को प्रोत्साहित किया गया।

रायगढ़ जिले के उरबा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित समारोह में उरबा क्लस्टर के विभिन्न विद्यालयों से जुड़े शिक्षक शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे शिक्षकों को प्रोत्साहित करना था। इस दौरान शिक्षकों को पुष्पगुच्छ, शाल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

यह भी पढ़ें…Aaj Ka Mausam : छत्तीसगढ़ समेत 13 राज्यों में झमाझम बारिश, ओडिशा में रेड अलर्ट

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0026(1)
IMG-20260907-WA0004
IMG-20260907-WA0003
IMG-20260909-WA0011
IMG-20260909-WA0012
Oplus_131072

 

24 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक सम्मान समारोह (Adani Foundation Teacher Award) में प्रभारी प्राचार्य राम कुमार पटेल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उपसरपंच प्रियंका दिनेश सारथी और शाला विकास समिति के अध्यक्ष भानुप्रताप राठिया विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए।

अतिथियों ने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव तैयार करते हैं। उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से विद्यार्थी जीवन में सफलता हासिल करने के साथ जिम्मेदार नागरिक के रूप में विकसित होते हैं।

 

यह भी पढ़ें…Bank Holiday 11 September : कल से लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए अपने शहर का हाल

 

शिक्षकों ने साझा किए अनुभव

कार्यक्रम में शामिल शिक्षकों ने भी अपने विचार साझा किए और शिक्षा के क्षेत्र में अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विभिन्न पहलों की सराहना की। शिक्षकों ने कहा कि फाउंडेशन की गतिविधियां विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षण संसाधनों से जोड़ने के साथ उनकी सीखने की क्षमता और रचनात्मक सोच को बढ़ावा दे रही हैं।

एक शिक्षक ने कहा कि यह सम्मान (Adani Foundation Teacher Award) उन्हें विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने के लिए और अधिक समर्पण व प्रतिबद्धता के साथ काम करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि इस तरह का प्रोत्साहन शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए नई ऊर्जा प्रदान करता है।

 

यह भी पढ़ें…CG Transfer News : राजस्व विभाग में 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों का तबादला, देखें सूची

 

Adani Foundation Teacher Award स्कूलों में डिजिटल संसाधन

परियोजना क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए अदाणी फाउंडेशन की ओर से कई पहलें संचालित की जा रही हैं। हाल ही में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उरबा में दो डिजिटल पैनल बोर्ड और सरस्वती शिशु मंदिर चितवाही में एक डिजिटल पैनल बोर्ड उपलब्ध कराया गया है।

इसके अलावा शासकीय प्राथमिक विद्यालय उरबा में अदाणी जवाहर नवोदय केंद्र संचालित किया जा रहा है। यहां विद्यार्थियों को अतिरिक्त शैक्षणिक सहयोग दिया जाता है, जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं और बेहतर शैक्षणिक तैयारी में मदद मिल सके।

 

यह भी पढ़ें…Kinetic DX Plus : 31 रुपये में चलेगा 132KM, नए बैटरी वेरिएंट के साथ लॉन्च हुआ धांसू स्कूटर

 

930 विद्यार्थियों को विज्ञान शिक्षा

फाउंडेशन का मोबाइल साइंस लैब कार्यक्रम (Adani Foundation Teacher Award) भी क्षेत्र में संचालित किया जा रहा है। इसके माध्यम से आसपास के 25 गांवों के 20 शासकीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं से 9वीं तक पढ़ने वाले करीब 930 विद्यार्थियों को विज्ञान आधारित प्रयोगात्मक शिक्षा से जोड़ा जा रहा है।

इस पहल के जरिए विद्यार्थियों को प्रयोगों के माध्यम से विज्ञान समझाने पर जोर दिया जा रहा है। इससे उनमें वैज्ञानिक सोच, व्यावहारिक ज्ञान और रचनात्मक क्षमता विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के समापन पर शिक्षकों ने सम्मान समारोह के आयोजन के लिए अदाणी फाउंडेशन का आभार जताया और इसे शिक्षा जगत के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button