क्राइम

Bhind Road Accident : गायों को बचाने में डंपर से टकराई पिकअप, 8 की मौत और 25 घायल

Bhind Road Accident तेज रफ्तार पिकअप अचानक सामने आई गायों को बचाने के लिए मुड़ी, लेकिन इसी दौरान सामने से आ रहे डंपर से जोरदार टक्कर हो गई। भीषण हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों की हालत गंभीर है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और पुलिस ने पहुंचकर राहत-बचाव शुरू किया।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08

यह भी पढ़ें : Train Cancelled Alert : ट्रेन में सफर करने से पहले देख लें ये लिस्ट, कहीं आपकी ट्रेन भी तो नहीं हुई रद

 

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

छीमका गांव के पास हुआ हादसा

यह दर्दनाक हादसा (Bhind Road Accident) मध्य प्रदेश के भिंड जिले में नेशनल हाईवे-719 पर गोहद के छीमका गांव के पास हुआ। पुलिस के अनुसार, पिकअप की रफ्तार 90 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक होने का अनुमान है। हाईवे पर कुछ गायें सड़क पर बैठी थीं। इन्हें बचाने की कोशिश में पिकअप चालक ने अचानक वाहन मोड़ा, जिससे सामने से आ रहे डंपर से जोरदार टक्कर हो गई।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)

हादसा सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप में सवार लोगों को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें : Deepak Mhaske : बीजेपी आईटी-सोशल मीडिया में बड़ा बदलाव, अमित मालवीय की छुट्टी, छत्तीसगढ़ के दीपक म्हस्के को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी

धान की रोपाई कर लौट रहे थे मजदूर

बताया जा रहा है कि पिकअप में ग्वालियर क्षेत्र से धान की रोपाई का काम पूरा कर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी लौट रहे मजदूर सवार थे। मजदूरों के वापस लौटने के दौरान यह हादसा हो गया।

हादसे (Bhind Road Accident) के बाद घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद कुछ घायलों को बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। कई घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : Roop Kumari Choudhary : सांसद रूप कुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी

 

Bhind Road Accident घायलों की जा रही है पहचान

हादसे में 8 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है, जबकि 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया पुलिस की ओर से की जा रही है। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया है।

 

यह भी पढ़ें :  Tractor Tiranga Rally : 11 गांवों के किसानों का शक्ति प्रदर्शन, तिरंगे से सजा ट्रैक्टरों का निकला काफिला

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी में तेज रफ्तार और सड़क पर बैठी गायों को बचाने की कोशिश को हादसे की वजह बताया जा रहा है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि दुर्घटना (Bhind Road Accident) के समय पिकअप की वास्तविक रफ्तार कितनी थी और वाहन में कितने लोग सवार थे। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।

यह भी पढ़ें : Mahtari Vandan Yojana Chhattisgarh : महतारी वंदन योजना में जुड़ेंगी 65 हजार अविवाहित महिलाएं

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button