School Deer Video : स्कूल में पहुंचा 1 हिरण, बच्चों ने देखा तो रह गए हैरान
ग्राम इमलीपारा के एक स्कूल में शनिवार को उस समय सभी हैरान रह गए, जब जंगल से भटककर एक हिरण (School Deer Video) स्कूल परिसर में पहुंच गया। हिरण को देखते ही बच्चों और शिक्षकों की नजरें उसी पर टिक गईं। कुछ देर तक वह परिसर में घूमता रहा और फिर सुरक्षित जंगल लौट गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चित्तीदार हिरण (School Deer Video) सबसे पहले स्कूल के बाहर खड़ी एक स्कूटी के पास पहुंचा। इसके बाद वह स्कूल परिसर में आराम से इधर-उधर टहलता रहा। इस दौरान बच्चे और शिक्षक दूर से उसे देखते रहे।
यह भी पढ़ें : Bus Stuck On Bridge : टल गया बड़ा हादसा, बीच पुल में फंसी थी यात्रियों से भरी बस, देखें वीडियो
कुछ देर स्कूल में रहा School Deer Video
कांकेर और धमतरी जिले की सीमा पर स्थित ग्राम इमलीपारा जंगल से सटा होने के कारण यहां वन्यजीवों का कभी-कभी आबादी वाले क्षेत्र में आना सामान्य माना जाता है। इस घटना के दौरान किसी ने हिरण को नुकसान पहुंचाने की कोशिश नहीं की। कुछ ही देर बाद हिरण खुद ही स्कूल परिसर से निकलकर पास के जंगल की ओर सुरक्षित लौट गया। इसलिए वन विभाग को रेस्क्यू की जरूरत नहीं पड़ी।
यह भी पढ़ें : Navodaya Vidyalaya Admission 2027 : नवोदय विद्यालयों में प्रवेश की तारीख बढ़ी, अब 7 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन
मानसून में बढ़ जाती है वन्यजीवों की आवाजाही
स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में भोजन और पानी की तलाश में हिरण समेत कई वन्यजीव अक्सर गांवों की ओर आ जाते हैं। हालांकि इस घटना में किसी भी छात्र, शिक्षक या ग्रामीण को कोई नुकसान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने भी संयम दिखाते हुए हिरण को बिना परेशान किए सुरक्षित जंगल लौटने दिया।











