बड़ी खबर

Vivo Y400 Pro 5G आज होगा भारत में लॉन्च, 4K कैमरा, AI फीचर्स और 90W चार्जिंग से लैस

Vivo Y400 Pro 5G : चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Vivo का Y400 Pro 5G आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन मार्च 2024 में आए Vivo Y200 Pro 5G का अपग्रेड वर्जन माना जा रहा है। कंपनी ने टीज़र के जरिए इसके डिज़ाइन, कलर ऑप्शन और कैमरा फीचर्स की जानकारी पहले ही साझा कर दी है। दावा है कि यह सेगमेंट का सबसे पतला स्मार्टफोन होगा जिसमें 3D कर्व्ड स्क्रीन दी जाएगी।

भारत में कीमत और उपलब्धता 

Vivo Y400 Pro 5G की आधिकारिक कीमत अभी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि इसकी कीमत ₹25,000 के आसपास होगी। इस प्राइस रेंज में यह OnePlus Nord CE 4, Nothing Phone 3a और Motorola Edge 60 को टक्कर देगा। स्मार्टफोन Freestyle White समेत तीन रंगों में आएगा और Flipkart, Vivo India ई-स्टोर और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।

Vivo Y400 Pro 5G  फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Vivo Y400 Pro 5G में 6.77 इंच की 3D कर्व्ड AMOLED स्क्रीन दी जा सकती है, जिसमें फुल HD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक बताई जा रही है।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

डिवाइस में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर होगा, जिसे 8GB RAM और 128GB/256GB स्टोरेज विकल्प के साथ जोड़ा जाएगा। यह FuntouchOS 15 (Android 15 बेस्ड) पर चलेगा और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी होगा। AI फीचर्स में Google का Circle-to-Search, AI Note Assist, AI Transcript Assist, AI Screen Translation और AI Superlink शामिल रह सकते हैं।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019

 

कैमरा और बैटरी

कैमरा विभाग में यह फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जिसमें 50MP का Sony IMX882 सेंसर और 2MP डेप्थ सेंसर होगा। फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। Vivo ने कंफर्म किया है कि दोनों कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेंगे। फोन में 5,500mAh की बैटरी दी जाएगी जो 90W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button