रोजगार
Trending

CGPSC Jail Prahari Bharti 2026 : 11 साल बाद जेल प्रहरियों की भर्ती, पीएससी भरेगा 100 पद, अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण

11 साल बाद प्रदेश लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) के जरिए 100 जेल प्रहरियों की भर्ती (CGPSC Jail Prahari Bharti 2026) जल्द ही की जाएगी। जेल मुख्यालय ने भर्ती संबंधी प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। प्रदेश की जेलों में 11 वर्षों से चली आ रही जेल प्रहरियों की कमी को दूर करने की दिशा में सरकार ने यह कदम उठाया है। नियमों के अनुरूप भर्ती प्रक्रिया में अग्निवीरों को आरक्षण का लाभ भी दिया जाएगा।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08

 

यह भी पढ़ें : Porath Road Issue : मंत्री ओपी चौधरी के गढ़ में विकास की खुली पोल, पहली ही बारिश में उखड़ी नई सड़क, भ्रष्टाचार पर लीपापोती शुरू!

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

जल्द जारी होगा भर्ती विज्ञापन

शासन की मंजूरी मिलने के बाद प्रस्ताव सीजीपीएससी को भेजा जाएगा और आगामी कुछ महीनों में भर्ती का विज्ञापन जारी होने की संभावना है। जेल विभाग ने इससे पहले भर्ती (CGPSC Jail Prahari Bharti 2026) का प्रस्ताव व्यापमं को भेजा था, लेकिन वर्ष 2026 में व्यस्त परीक्षा कैलेंडर के कारण भर्ती प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। इस बीच अग्निवीरों को आरक्षण देने का निर्णय लिया गया। इसके बाद भर्ती नियमों में आवश्यक संशोधन कर नया प्रस्ताव तैयार कर शासन के पास भेज गया।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)

 

यह भी पढ़ें : Kitchen Garden : घर की बाड़ी में उग रहीं जैविक सब्जियां, घट रहा घरेलू खर्च और बढ़ रही पोषण सुरक्षा

 

वर्तमान में विभाग में 535 पद रिक्त CGPSC Jail Prahari Bharti 2026

छत्तीसगढ़ में वर्ष 2014 में जेल प्रहरी भर्ती (CGPSC Jail Prahari Bharti 2026) की गई थी। वर्तमान में विभाग में 535 पद रिक्त हैं। अभी 100 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। उम्मीद है कि भविष्य में रिक्तियों के अनुरूप और पदों पर भी भर्ती की जाएगी। प्रदेश की जेलों में वर्तमान में क्षमता से अधिक कैदी बंद हैं, जबकि दूसरी ओर स्टाफ की कमी बनी हुई है। पांच केंद्रीय, 22 जिला और छह उप-जेलों में निर्धारित क्षमता से अधिक बंदियों के कारण सुरक्षा व्यवस्था और जेल संचालन दोनों प्रभावित हो रहे हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button