खेल

अब एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी-अभ‍िषेक शर्मा काटेंगे गदर, जानें कब है भिड़ंत

एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान-ए की टीमें 22 नवंबर को आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ी मैदान पर उतर सकते हैं। तिलक वर्मा को टीम की कमान सौंपी गई है। टूर्नामेंट 19 से 29 नवंबर तक दोहा में खेला जाएगा।

क्रिकेट फैंस को एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पाकिस्तानी गेंदबाजों के सामने होंगे। दोनों टीमों की भिड़ंत 22 नवंबर को कतर की राजधानी दोहा में होगी। इस मुकाबले में तिलक वर्मा भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि रजत पाटीदार उपकप्तान होंगे।

यह भी पढ़ें : पेंशन का इंतजाम! LIC की स्कीम में हर महीने मिलेंगे करीब 7 हजार, जानें कितने करना होगा पहले जमा

 

वैभव पर रहेंगी नजरें

एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप  के लिए बीसीसीआई ने इंडिया-ए की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। इसमें वैभव सूर्यवंशी के साथ अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, प्रभसिमरन सिंह और रजत पाटीदार जैसे खिलाड़ियों को जगह मिली है। वैभव के लिए यह टूर्नामेंट खुद को साबित करने का अच्छा मौका होगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में उन्हें केवल दो मुकाबले खेलने का अवसर मिला था। इन दो पारियों में उन्होंने 49 रन बनाए थे। उनका औसत 24.50 और स्ट्राइक रेट 181.48 रहा था।

 

यह भी पढ़ें : जवानों के बीच दिवाली मनाएंगे PM मोदी, आज पहुंच रहे हैं बस्तर

 

22 नवंबर को महामुकाबला

भारत-ए और पाकिस्तान-ए के बीच मुकाबला 22 नवंबर को दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत अपना पहला मैच 20 नवंबर को नेपाल के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद 22 नवंबर को पाकिस्तान-ए से भिड़ंत होगी। ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला 24 नवंबर को यूएई के खिलाफ होगा।

 

यह भी पढ़ें : दिवाली पर कारोबारी ने खोला खजाना! 20 कर्मचारियों को बांटे 1-1 लाख रुपये से ज्यादा, नोटों की गड्डियां देख हुए भावुक

 

तिलक वर्मा संभालेंगे कमान

टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कप्तानी तिलक वर्मा को सौंपी गई है। रजत पाटीदार उपकप्तान होंगे। विकेटकीपर के तौर पर प्रभसिमरन सिंह और कुमार कुशाग्र को टीम में शामिल किया गया है।

इंडिया-ए की 15 सदस्यीय टीम: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (कप्तान), रजत पाटीदार (उपकप्तान), रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव और अरशद खान।

 

यह भी पढ़ें : मुंबई इंडियंस से हार्दिक पंड्या की हुई विदाई! अब इस टीम के लिए खेलेंगे, अर्शदीप सिंह की MI में एंट्री

 

19 नवंबर से टूर्नामेंट

एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 19 से 29 नवंबर तक कतर के दोहा में खेला जाएगा। भारत को ग्रुप-बी में पाकिस्तान-ए, नेपाल और यूएई के साथ रखा गया है। ग्रुप-ए में बांग्लादेश-ए, श्रीलंका-ए, अफगानिस्तान-ए और हॉन्ग कॉन्ग चीन की टीमें शामिल हैं। दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। सेमीफाइनल मुकाबले 26 और 27 नवंबर को होंगे, जबकि फाइनल 29 नवंबर को खेला जाएगा।

 

यह भी पढ़ें :  पेट्रोल छोड़िए, बिजली से चलाइए! सालभर में स्कूटर का खर्च 1,564 रुपये, लांच हुआ दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर

Related Articles

Back to top button