छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Nyota Bhoj : 9,763 न्योता भोज, 1.83 लाख बच्चे हुए लाभान्वित

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से बच्चों के पोषण और सामाजिक सहभागिता (Chhattisgarh Nyota Bhoj को बढ़ावा देने के लिए चलाया जा रहा ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai की मंशानुरूप शुरू की गई यह पहल अब पूरे प्रदेश में व्यापक जनभागीदारी का उदाहरण बन रही है। आंगनबाड़ी केन्द्रों में संचालित यह पहल ) बच्चों के लिए पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के साथ-साथ समाज को भी इस अभियान से जोड़ रही है।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08

महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार, जनवरी से फरवरी 2026 के बीच प्रदेशभर में कुल 9,763 ‘न्योता भोज’ आयोजन किए गए। इन आयोजनों के माध्यम से 1 लाख 83 हजार 927 से अधिक बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया गया। प्रदेश में लगातार बढ़ती इस पहल (Chhattisgarh Nyota Bhoj) से स्पष्ट है कि समाज के लोग बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य के प्रति गंभीरता से आगे आ रहे हैं।

जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो बिलासपुर जिले में सबसे अधिक 884 ‘न्योता भोज’ आयोजन हुए, जिनमें 18,703 बच्चों को लाभ मिला। इसी तरह कोरबा जिले में 720 आयोजनों के माध्यम से 13,944 बच्चों को पौष्टिक भोजन मिला। रायगढ़ जिले में 690 आयोजनों से 9,835 बच्चों तथा कांकेर जिले में 636 आयोजनों के जरिए 7,915 बच्चों को लाभ पहुंचाया गया। इन जिलों में आयोजित कार्यक्रम (Chhattisgarh Nyota Bhoj) स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी को दर्शाते हैं।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

इसके अलावा धमतरी जिले में 606 आयोजनों के माध्यम से 11,228 बच्चों को लाभ मिला। महासमुंद जिले में 415 आयोजनों में 7,302 बच्चों को भोजन उपलब्ध कराया गया, जबकि जांजगीर-चांपा जिले में 439 आयोजनों के जरिए 10,518 बच्चों को लाभान्वित किया गया। आंगनबाड़ी केन्द्रों में बढ़ती यह भागीदारी (Chhattisgarh Nyota Bhoj) बच्चों के पोषण अभियान को और मजबूत बना रही है।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)

Chhattisgarh Nyota Bhoj सकारात्मक परिणाम दे रहा

इस कार्यक्रम के अंतर्गत समाज के नागरिक, जनप्रतिनिधि, दानदाता और अभिभावक अपने विशेष अवसरों जैसे जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ या अन्य पारिवारिक खुशी के अवसरों—पर आंगनबाड़ी केन्द्रों में जाकर बच्चों के साथ भोजन साझा करते हैं। इससे बच्चों को अतिरिक्त पौष्टिक भोजन मिलता है और समाज में उनके प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित होती है। सामाजिक सहभागिता से आगे बढ़ता यह अभियान (Chhattisgarh Nyota Bhoj) बच्चों के समग्र विकास की दिशा में सकारात्मक परिणाम दे रहा है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आंगनबाड़ी केन्द्रों में आने वाले अधिकांश बच्चे ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से होते हैं। ऐसे में ‘न्योता भोज’ जैसे कार्यक्रम उनके शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पौष्टिक भोजन के साथ-साथ बच्चों को सामुदायिक वातावरण भी मिलता है, जिससे उनमें आत्मविश्वास और सामाजिक जुड़ाव बढ़ता है। बच्चों के पोषण को मजबूत करने वाली यह पहल (Chhattisgarh Nyota Bhoj) राज्य के पोषण अभियान को नई दिशा दे रही है।

Chhattisgarh Nyota Bhoj सहयोग की भावना भी मजबूत होगी

विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहल केवल पोषण कार्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज को बच्चों के भविष्य के प्रति जिम्मेदार बनाने का भी प्रयास है। आंगनबाड़ी केन्द्रों के प्रति लोगों का भरोसा और आकर्षण भी इस कार्यक्रम से बढ़ रहा है। राज्य में तेजी से लोकप्रिय होता यह कार्यक्रम (Chhattisgarh Nyota Bhoj) कुपोषण को कम करने और बच्चों के बेहतर भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

राज्य शासन ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे अपने सामाजिक और पारिवारिक अवसरों को आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों के साथ साझा करें और इस अभियान को और अधिक मजबूत बनाएं। इससे न केवल बच्चों को बेहतर पोषण मिलेगा, बल्कि समाज में संवेदनशीलता और सहयोग की भावना भी मजबूत होगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button