बड़ी खबर

Ambikapur Road Viral Video : सड़क के गड्ढों ने खोली पोल, वीडियो वायरल होते ही CM ने कलेक्टर को लगाई फटकार, सभी कलेक्टरों को जारी हुआ ये फरमान।

 खराब सड़क का वीडियो (Ambikapur Road Viral Video) सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने सड़क की बदहाल स्थिति के कारण लोगों को हो रही परेशानी पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि बारिश के दौरान सड़क खराब होने से नागरिकों को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए।

मामला अंबिकापुर शहर के खरसिया चौक का है, जहां सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों और जल निकासी की समस्या के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा था। मुख्यमंत्री ने सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत से दूरभाष पर चर्चा कर सड़क की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कलेक्टर को तत्काल मौके का निरीक्षण करने और जरूरी सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए।

 

यह भी पढ़ें…Raipur-Sarangarh-Jharsuguda Rail Line : सारंगढ़ की रेल कनेक्टिविटी के लिए कांग्रेस ने उठाई आवाज, प्रदेश सचिव ने राष्ट्रपति को भेजा पत्र

गड्ढे भरने के साथ समतलीकरण

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अंबिकापुर सड़क की बदहाली (Ambikapur Road Viral Video) को लेकर तत्काल सुधार पर जोर दिया गया है। खरसिया चौक की सड़क पर बड़े गड्ढों को भरने के साथ जरूरी समतलीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने को भी कहा गया है, ताकि बारिश का पानी सड़क पर जमा न हो।

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि जिन स्थानों पर यातायात का दबाव अधिक है, वहां पुलिस और यातायात विभाग के साथ समन्वय किया जाए। लोगों के लिए सुरक्षित और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के लिए जरूरत के अनुसार जरूरी व्यवस्था करने को कहा गया है।

 

यह भी पढ़ें…Vegetable Price Hike : बारिश की मार से सब्जियों के दाम में उछाल, पालक 200, खेक्सी 150 और करेला 120 रुपये किलो

 

सभी कलेक्टरों को सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री ने केवल अंबिकापुर तक सीमित न रहते हुए प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को सड़कों की नियमित निगरानी (Ambikapur Road Viral Video) के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन सड़कों की स्थिति की लगातार समीक्षा की जाए। आवश्यकता पड़ने पर कलेक्टर स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण करें और संबंधित विभाग तथा निर्माण एजेंसियों के साथ समन्वय कर सड़क को आवागमन योग्य बनाए रखें।

बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त सड़क, निर्माण कार्य, पुल-पुलिया के आसपास कटाव और जलभराव वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। दुर्घटना की आशंका वाले स्थानों पर चेतावनी संकेतक, बैरिकेडिंग और जरूरत के अनुसार वैकल्पिक यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें…Har Ghar Munga Campaign : अब घर-घर उगेगा मुनगा, 52,553 आंगनबाड़ी केंद्र लगाएंगे 15-15 पौधे; 7.88 लाख परिवार जुड़ेंगे

बारिश में सड़क चलने लायक रखें Ambikapur Road Viral Video

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि बारिश में सड़क सुधार (Ambikapur Road Viral Video) को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। स्थायी निर्माण में मौसम के कारण भले ही व्यावहारिक कठिनाइयां हों, लेकिन नागरिकों के आवागमन के लिए सड़क को चलने योग्य बनाए रखना जरूरी है। इसके लिए गड्ढे भरने, समतलीकरण और जल निकासी जैसे अंतरिम सुधार कार्य तत्काल किए जाएं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग, नगरीय निकाय या किसी अन्य एजेंसी की सड़क होने पर भी जिला प्रशासन संबंधित विभाग से प्रभावी समन्वय करे। कलेक्टर अपने जिले की अधिक यातायात वाली प्रमुख सड़कों और निर्माणाधीन मार्गों को चिन्हित कर उनकी स्थिति की नियमित समीक्षा करें।

 

यह भी पढ़ें…Cooperative Bank Scam : सहकारी बैंकों में 60 करोड़ की हेराफेरी, बरमकेला में 18.13 करोड़ का खेल, 63 पर कार्रवाई

Ambikapur Road Viral Video मानसून बाद तेज होगा निर्माण

मुख्यमंत्री ने सड़क निर्माण कार्यों की निगरानी (Ambikapur Road Viral Video) को भी जरूरी बताया है। उन्होंने निर्देश दिए कि वर्षा ऋतु समाप्त होते ही निर्माणाधीन और स्वीकृत सड़क कार्यों में तेजी लाई जाए। निर्माण एजेंसियों के साथ कार्ययोजना बनाकर स्थायी मरम्मत और निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क निर्माण के कारण लोगों को लंबे समय तक परेशानी नहीं होनी चाहिए। निर्माण कार्यों की लगातार निगरानी और समयबद्ध क्रियान्वयन के जरिए नागरिकों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना जिला प्रशासन और संबंधित एजेंसियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button