बड़ी खबर

Chhattisgarh DA Hike : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी घोषणा, राज्य कर्मचारियों को केंद्र के समान मिलेगा भत्ता

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों (Chhattisgarh DA Hike) के हित में बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के अष्टम प्रदेश अधिवेशन के मंच से महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की ऐतिहासिक घोषणा की। इस फैसले के तहत अब राज्य कर्मचारियों को 55 प्रतिशत के स्थान पर 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा, जो केंद्र सरकार के समान होगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारी हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उनकी आर्थिक सुरक्षा एवं सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। (Chhattisgarh DA Hike) के इस निर्णय से लाखों शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों और पेंशनधारकों को सीधा लाभ मिलेगा।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

अष्टम प्रदेश अधिवेशन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विकास में कर्मचारियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उनकी मेहनत और निष्ठा के कारण ही प्रशासनिक तंत्र सुचारू रूप से चलता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने महंगाई के बढ़ते बोझ को कम करने के उद्देश्य से (Chhattisgarh DA Hike) का निर्णय लिया है।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)

सरकारी आदेश के अनुसार बढ़ा हुआ 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता लागू होने के बाद छत्तीसगढ़  कर्मचारियों के मासिक वेतन में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इससे न केवल कर्मचारियों की क्रय शक्ति बढ़ेगी बल्कि उनके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा। कर्मचारी संगठनों ने इस फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताया है।

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में भी राज्य कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं पर संवेदनशीलता के साथ विचार किया जाएगा। (Chhattisgarh DA Hike) को राज्य सरकार की कर्मचारी-हितैषी नीतियों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है।

अधिवेशन में मौजूद कर्मचारी प्रतिनिधियों ने कहा कि लंबे समय से केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया गया है। इससे राज्य कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है और सरकार-कर्मचारी संबंध और अधिक मजबूत होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button