खेल

Phil Salt Superman Catch : बेंगलुरु के स्टार खिलाड़ी ने एक हाथ से लपका ‘ब्लाइंडर’ कैच, देखें VIDEO

RCB vs SRH 2026 : आईपीएल 2026 के ओपनिंग मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Phil Salt Superman Catch)  के स्टार खिलाड़ी फिल साल्ट ने अपनी फील्डिंग से ऐसा धमाका किया कि पूरा मैच पलट गया। बल्ले से नहीं, बल्कि फील्डिंग से छाए साल्ट ने सनराइजर्स हैदराबाद की पारी की दिशा ही बदल दी।

शनिवार (28 मार्च) को खेले गए इस मुकाबले में साल्ट ने पहले हेनरिक क्लासेन का बेहद करीबी कैच लपका, लेकिन असली सनसनी तब मची जब उन्होंने शतक की ओर बढ़ रहे ईशान किशन (Phil Salt Superman Catch) का एक हाथ से ‘ब्लाइंडर’ कैच पकड़ लिया।

ईशान किशन शानदार फॉर्म में नजर आ रहे थे। उन्होंने महज 37 गेंदों में 80 रन ठोक दिए थे, जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल थे। वह अपने शतक की ओर तेजी से बढ़ रहे थे और आरसीबी के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बना रहे थे।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

लेकिन 16वें ओवर में मैच का टर्निंग पॉइंट आया। अभिनंदन सिंह की आखिरी गेंद पर ईशान ने बाउंड्री की ओर हवाई शॉट खेला, लेकिन टाइमिंग सही नहीं बैठी। प्वाइंट पर खड़े फिल साल्ट (Phil Salt Superman Catch) ने तेजी से दौड़ लगाई, फुल स्ट्रेच में डाइव लगाई और एक हाथ से हैरतअंगेज कैच पकड़ लिया। यह कैच इतना शानदार था कि इसे इस सीजन के बेस्ट कैचों में गिना जा रहा है।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019

क्लासेन का एक बेहद विवादित कैच पकड़ा Phil Salt Superman Catch

इससे पहले भी साल्ट ने हेनरिक क्लासेन का एक बेहद विवादित कैच पकड़ा था। बाउंड्री के पास मिडविकेट पर लिया गया यह कैच थर्ड अंपायर तक पहुंचा, क्योंकि शक था कि कहीं उनका संपर्क बाउंड्री कुशन से तो नहीं हुआ। रिप्ले में मामला बेहद करीबी नजर आया, लेकिन आखिरकार थर्ड अंपायर ने इसे क्लीन कैच करार दिया। इस फैसले से क्लासेन नाखुश दिखे और निराश होकर पवेलियन लौटे।

ईशान किशन की पारी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए रीढ़ साबित हो रही थी। उन्होंने हेनरिक क्लासेन के साथ चौथे विकेट के लिए 97 रन की अहम साझेदारी की और शुरुआती झटकों के बाद टीम को संभाला। लेकिन जैकब डफी की सटीक गेंदबाजी और फिल साल्ट (Phil Salt Superman Catch) की जबरदस्त फील्डिंग ने आरसीबी को मैच में बनाए रखा। ईशान के आउट होते ही सनराइजर्स की रन गति धीमी पड़ गई। एक समय टीम 220+ स्कोर की ओर बढ़ती नजर आ रही थी, लेकिन आखिरकार 9 विकेट पर 201 रन ही बना सकी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button