Agriculture News

Kisan E-Mitra Chatbot : व्हाट्सएप पर पूछिए, तुरंत पाइए जवाब – किसानों के लिए लांच हुआ किसान ई-मित्र चैटबॉट

संजय चौधरी, Chatbot For Farmers : मंडी भाव जानना हो, (Kisan e-Mitra chatbot) मौसम का हाल देखना हो या फिर पीएम किसान योजना में पैसे आए या नहीं — अब किसानों को इन सब सवालों के जवाब के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। सरकार ने उनके लिए लॉन्च किया है अत्याधुनिक (किसान ई-मित्र चैटबॉट), जो व्हाट्सएप पर 24×7 सेवा दे रहा है।

अब मोबाइल ही बनेगा किसान का सलाहकार। किसान इस चैटबॉट को 99915 22222 नंबर पर व्हाट्सएप के जरिए जोड़ सकते हैं। सवाल भेजते ही (Kisan e-Mitra chatbot) तुरंत उनकी अपनी भाषा में जवाब देता है।

Kisan e-Mitra chatbot से कैसे लें जानकारी

व्हाट्सएप नंबर 99915 22222 पर जुड़ें

हिंदी, मराठी, तमिल समेत 11 भाषाओं में सेवा

हर दिन 25,000+ सवालों का जवाब

अब तक 10 लाख से ज्यादा सवाल हल

24 घंटे किसान का भरोसेमंद साथी

केंद्र की मोदी सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स व आइटी मंत्रालय द्वारा विकसित यह (Kisan e-Mitra chatbot) वॉइस और टेक्स्ट आधारित है। यह भाषा या वर्तनी की गलतियों को नजरअंदाज कर सवाल का आशय समझता है और उसी के अनुसार सही जवाब देता है।

एआई आधारित यह टूल न केवल सवालों का जवाब देता है, बल्कि समस्याओं का समाधान भी सुझाता है। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों को तकनीक से जोड़ने की दिशा में सरकार की सबसे बड़ी डिजिटल पहल है।

पीएम किसान से जुड़े 11 करोड़ किसान

पीएम किसान सम्मान निधि योजना से 11 करोड़ से ज्यादा किसान जुड़े हुए हैं। इसी महीने के अंत या जुलाई के पहले सप्ताह में योजना की 20वीं किस्त जारी हो सकती है। (Kisan e-Mitra chatbot) किसानों को यह भी बता देता है कि उनका ई-केवाईसी पूरा है या नहीं, और किस कारण से पैसा नहीं आ पाया।

अगर दस्तावेज अपडेट नहीं हैं, या बैंक से आधार लिंक नहीं है, तो यह डिजिटल मित्र किसानों को गाइड करता है कि क्या करना है। ऐसे में अब उन्हें किसी भी अधिकारी के पास जाने की ज़रूरत नहीं है — समाधान अब मोबाइल पर है।

किसानों की भाषा में, किसानों के लिए बना

हिंदी, मराठी, बंगाली, तमिल, उड़िया, पंजाबी, असमिया, गुजराती, तेलुगु, मलयालम और अंग्रेज़ी जैसी 11 भाषाओं में काम करने वाला यह एआई चैटबॉट किसानों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। जो किसान डिजिटल साधनों से दूर थे, अब वे भी (Kisan e-Mitra chatbot) से जुड़कर जानकारी और अधिकार दोनों पा रहे हैं।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button