क्राइमरायगढ़

Arrested under ‘Operation Clean Hunt’. रायगढ़ पुराना शनि मंदिर के पास फल विक्रेता पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

राजधानी टाइम्स छत्तीसगढ़ रायगढ़ 24 जुलाई, रायगढ़ । बीते 14 मई को शनि मंदिर के पास फल दुकाल लगाने वाले बलराम यादव पर मामूली बातों को लेकर चाकू से हमला करने वाले फरार आरोपी अफसर खान को कोतवाली पुलिस ने कल गिरफ्तार   arrested under ‘Operation Clean Hunt’.  कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार प्रार्थी बलराम यादव (50 वर्ष) निवासी सोनूमुड़ा नवापारा, थाना जूटमिल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पुराना शनि मंदिर के पास फल का ठेला लगाकर अपना जीविकोपार्जन करता है। 14 मई 2026 की दोपहर उसका पुराना परिचित अफसर खान उसके पास आया और शराब पीने के लिए रुपये मांगे। मानवीय आधार पर उसने आरोपी को 100 रुपये दे दिए। कुछ समय बाद आरोपी दोबारा आया और फिर से रुपये मांगने लगा। प्रार्थी द्वारा रुपये देने से मना करने पर आरोपी ने अपने पास रखे फल काटने वाले चाकू से उस पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया था । घटना की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 255/2026 के तहत धारा 296, 351(2), 119(1) एवं 118(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

मुखबीरों से पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अफसर खान को शहर में घूमते देखा गया है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी मोहम्मद अफसर उर्फ अफसर खान (37 वर्ष) निवासी इंदिरा नगर, वार्ड क्रमांक 6, थाना कोतवाली रायगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर जब्त किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है ।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button