क्राइम

Sariya Police Action : मंगल भवन में जुआ खेलते 11 जुआरी पकड़ाए

Sariya Police Action सरिया पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम बोंदा के मंगल भवन प्रांगण में जुआ खेल रहे 11 लोगों को रंगे हाथ पकड़ा है। पुलिस ने मौके से 2,060 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश सहित अन्य सामान जब्त किया है। जुआरियों की गिरफ्तारी (Sariya Police Action) की कार्रवाई थाना प्रभारी एनएल राठिया के नेतृत्व में की गई।

यह भी पढ़ें…Dongargarh Leopard : रात में प्रज्ञागिरी पर घूमता दिखा तेंदुआ, वीडियो वायरल; दहशत में लोग

मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस Sariya Police Action

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सरिया पुलिस के अनुसार बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बोंदा के मंगल भवन प्रांगण में कुछ लोग रुपये-पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी एनएल राठिया ने तत्काल पुलिस टीम गठित की।

प्रशिक्षु एएसआई गजेंद्र कुमार, एएसआई कमल सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक टीकाराम पटेल, विजय यादव, आरक्षक सुरेंद्र पटेल, दिलीप स्नेही, श्रवण टंडन, लंकेश्वर पुरसेट, लक्ष्मी प्रसाद पटेल और महिला आरक्षक नर्मदा यादव को मौके के लिए रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें…Salheona Health Center : साल्हेओना, बार और सांकरा में खुलेंगे अस्पताल, 30 हजार आबादी को मिलेगा इलाज

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

मंगल भवन की घेराबंदी कर पकड़े जुआरी

पुलिस टीम ने मंगल भवन प्रांगण की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद कुछ जुआरी भाग निकले, जबकि 11 लोगों को पुलिस ने जुआ खेलते हुए पकड़ लिया। बोंदा जुआ कार्रवाई (Sariya Police Action) के दौरान पकड़े गए लोगों के पास से नकदी और ताश की पत्तियां बरामद हुईं।

तलाशी लेने पर पुलिस ने कुल 2,060 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश और एक प्लास्टिक बोरी जब्त की। पकड़े गए लोगों के खिलाफ सरिया थाने में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें… Mahtari Vandan 31st Installment : प्रदेश की 67 लाख से अधिक महतारियों के खातों में पहुंची महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त

सभी आरोपी बोंदा गांव के निवासी

पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में कमल चौहान (28), नरेंद्र रात्रे (32), भोजकुमार रात्रे (27), रामगिलास रात्रे (40), नित्यानंद थानापत (45), कर्मा प्रसाद चौहान (63), महेश रात्रे (24), मनोज कुमार बंजारे (33), बलीराम जांगड़े (44), दिलीप कुमार रात्रे (42) और तेजराम टंडन (32) शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम बोंदा के निवासी हैं।

यह भी पढ़ें…Mahtari Vandan Yojana : कल 67.28 लाख महिलाओं के खाते में आएंगे 631 करोड़, सीएम साय जारी करेंगे महतारी वंदन की 31वीं किस्त

फरार जुआरियों की भी तलाश

पुलिस टीम को देखकर कुछ जुआरी मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस अब उनकी पहचान और तलाश में जुटी है। थाना प्रभारी एनएल राठिया के नेतृत्व में क्षेत्र में जुआ गतिविधियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button