Raigarhछत्तीसगढ़

Porath Road Issue : मंत्री ओपी चौधरी के गढ़ में विकास की खुली पोल, पहली ही बारिश में उखड़ी नई सड़क, भ्रष्टाचार पर लीपापोती शुरू!

Porath Road Issue छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी के अपने ही विधानसभा क्षेत्र में भ्रष्टाचार का ऐसा खुला नंगा नाच चल रहा है जिसे देखकर जनता का खून खोल उठा है! ग्राम पंचायत पोरथ में मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली जिस सीसी रोड के निर्माण पर लाखों रुपये फूंक दिए गए, उसकी हकीकत पहली ही बारिश ने बेनकाब कर दी है।

 

Porath Road Issue

सड़क (Porath Road Issue) बनते ही उखड़ गई और अब उस घटिया निर्माण पर पर्दा डालने के लिए बुलडोजर चलाकर लीपापोती की तैयारी की जा रही है। जनता के टैक्स के पैसों की इस तरह बर्बादी और घटिया निर्माण को लेकर अब ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच चुका है।

Porath Road Issue फिर से बने 6 से 8 इंच की ढलाई वाली सड़क!

सड़क निर्माण (Porath Road Issue) के नाम पर हुए इस घोटाले को लेकर सोशल मीडिया पर ग्रामीणों और युवाओं का आक्रोश फूट पड़ा है। नारायण कुमार नामक स्थानीय नागरिक ने फेसबुक पर निर्माण कार्य की तस्वीरें साझा करते हुए सीधे मंत्रीजी और प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया है। “आज माननीय वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी के विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पोरथ में बुलडोजर के साथ विकास ही विकास दिखाई दिया।

यह सीसी रोड ग्राम पोरथ (Porath Road Issue) को मुख्य मार्ग से जोड़ती है। इस रोड का बहुत ही घटिया निर्माण किया गया जिससे पहली ही बारिश में उखड़ गई, जिसे लीपापोती करने की तैयारी चल रही है। ग्रामीणों की मांग है कि इस गुणवत्ताहीन रोड को लीपापोती न कर इसके ऊपर फिर से 6 से 8 इंच की ढलाई की जाए।

मंत्री (OP Choudhary) जी से निवेदन है कि इस घटिया निर्माण की पुनः जांच कराएं। ग्रामीणों का साफ कहना है कि उन्हें सिर्फ कागजी घोषणाएं या लीपापोती नहीं चाहिए, बल्कि ठेकेदारों और जिम्मेदार अधिकारियों की जांच कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

Porath Road Issue अब जवाब दें मंत्री जी!

सड़क, पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं पर इस तरह का डाका जनता अब बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है। क्या वित्त मंत्री ओपी चौधरी अपने ही क्षेत्र में पनप रहे इस घटिया निर्माण और लीपापोती के खेल पर कड़ा एक्शन लेंगे? या फिर जनता यूं ही घटिया सड़कों पर हिचकोले खाने और अफसरों-ठेकेदारों की जेबें भरने को मजबूर रहेगी? प्रशासन को अब तुरंत जागना होगा, वरना ग्रामीण इस अन्याय के खिलाफ आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं!

मंत्री ओपी चौधरी पर निकाली भड़ास

नारायण कुमार नामक स्थानीय नागरिक ने फेसबुक पर निर्माण कार्य की तस्वीरें साझा करते ही कमेंट सेक्शन में लोगों का गुस्सा बुरी तरह फूट पड़ा और तीखी प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। लोग सीधे तौर पर रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ पूरे प्रदेश में हो रहे निर्माण कार्यों में जमकर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं। विक्रम बारीक ने लिखा कि चलो गांव का कोई युवा तो जागृत हुआ, जिस पर नारायण कुमार ने स्पष्ट करते हुए कहा कि यह कोई राजनीतिक पोस्ट नहीं, बल्कि उनके गांव की एक बेहद गंभीर समस्या है।

Porath Road Issue

वहीं शिशुपाल भोय ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हर तरफ भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है; रायगढ़ विधानसभा में जहां-जहां रोड बना है और पूरे छत्तीसगढ़ में, पहली बारिश में ही साफ पता चल गया है कि कितना भ्रष्टाचार हुआ है। इसके अलावा जिवर्धन यादव ने चेतावनी भरे अंदाज में लिखा कि पोरथ धाम में भ्रष्टाचार मत करो भाई, नहीं तो पछताना पड़ेगा, जबकि सरोज प्रधान ने तंज कसते हुए कमेंट किया कि “Jo ram mandir ko ni chhode o porath dham ko kiya chodege bhai”।

 

Porath Road Issue

 

Porath Road Issue

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button