छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Four Lane Road Project : 15 फोर-लेन सड़कों के लिए 644 करोड़ मंजूर, रायगढ़ से रायपुर तक सड़क नेटवर्क होगा अपग्रेड

Chhattisgarh News : प्रदेश में सुगम यातायात, फास्ट ट्रैफिक और बेहतर सड़क (Chhattisgarh Four Lane Road Project) कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए लोक निर्माण विभाग ने पिछले दो वर्षों में 15 फोर-लेन सड़कों के निर्माण एवं चौड़ीकरण के लिए कुल 644 करोड़ 18 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। यह निर्णय प्रदेश में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने और ग्रामीण-शहरी परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।

उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने बताया कि जन आकांक्षाओं और क्षेत्रीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए चौड़ी, सुरक्षित और टिकाऊ सड़कों के निर्माण को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे आवागमन तेज और सुगम (Chhattisgarh Four Lane Road Project) हो सके।

रायगढ़ और अंबिकापुर में बड़े सड़क प्रोजेक्ट

लोक निर्माण विभाग द्वारा रायगढ़ जिले के मुख्य जिला मार्ग रायगढ़-लोइंग-महापल्ली मार्ग (Chhattisgarh Four Lane Road Project) के किमी 1 से 5 तक विद्युतीकरण सहित फोर-लेन निर्माण के लिए 81.47 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। वहीं ढिमरापुर चौक से कोतरा थाना चौक तक 2.50 किमी फोर-लेन के लिए 41.48 करोड़ तथा रायगढ़-कोतरा-नंदेली राज्य मार्ग के उन्नयन के लिए 55.28 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर में गांधी चौक से रेलवे स्टेशन तक 5 किमी लंबी फोर-लेन सड़क के निर्माण हेतु 61.34 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं, जिससे शहर में यातायात व्यवस्था सुगम होगी।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019

बिलासपुर और रायपुर में ट्रैफिक सुधार पर फोकस

बिलासपुर में लगभग 14 किमी लंबे कोनी-मोपका फोर-लेन बायपास (Chhattisgarh Four Lane Road Project) के लिए 59.55 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। राजधानी रायपुर में शंकर नगर-खम्हारडीह-कचना मार्ग के चौड़ीकरण एवं फोर-लेन निर्माण के लिए 22.78 करोड़ रुपए तथा गुढ़ियारी शुकवारी बाजार से रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर-5 रेलवे फाटक तक 5 किमी सड़क के लिए 26.52 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं।

इसके अलावा भैंसा-भंडार-तेलासी-सिरपुर मार्ग के उन्नयन हेतु 32.72 करोड़ रुपए तथा राजिम में नवीन मेला स्थल से लक्ष्मण झूला तक फोर-लेन निर्माण के लिए 34.19 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं।

दुर्ग-भिलाई और धमतरी को भी मिला बड़ा फायदा

दुर्ग में मिनी माता चौक से महाराजा चौक-ठगड़ा बांध तक 4.70 किमी सड़क के लिए 28.57 करोड़ रुपए तथा महाराजा चौक से बोरसी चौक तक 23.96 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। भिलाई में स्मृति नगर पेट्रोल पंप से आईआईटी जेवरा सिरसा तक 7 किमी फोर-लेन निर्माण के लिए 20.64 करोड़ रुपए मंजूर हुए हैं।

धमतरी जिले में सिहावा चौक से नहर नाका तक 5 किमी फोर-लेन सड़क के लिए 59.06 करोड़ रुपए तथा राजनांदगांव-गुंडरदेही मार्ग में मुजगहन से रत्नाबांधा चौक तक सड़क चौड़ीकरण हेतु 42.41 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

कबीरधाम में राष्ट्रीय राजमार्ग उन्नयन

कबीरधाम जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 के किमी 50 से 57 तक 7 किमी सड़क को फोर-लेन में उन्नयन एवं डिवाइडर निर्माण के लिए 54.21 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और सड़क सुरक्षा दोनों में सुधार होगा।

Chhattisgarh Four Lane Road Project प्रदेश में सड़क नेटवर्क होगा मजबूत

लोक निर्माण विभाग के अनुसार इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद न केवल यातायात(Chhattisgarh Four Lane Road Project) दबाव कम होगा बल्कि व्यापार, पर्यटन, ग्रामीण बाजारों और शहरों के बीच संपर्क भी बेहतर होगा। इससे आर्थिक गतिविधियों को गति मिलने के साथ लोगों को सुरक्षित एवं तेज यात्रा का लाभ मिलेगा।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button