छत्तीसगढ़

New Smart Industrial Parks : छत्तीसगढ़ बना उद्योगों का हॉटस्पॉट, जल्द शुरू होंगे चार स्मार्ट औद्योगिक पार्क

CG NEWS : राज्य में नई औद्योगिक नीति से प्रदेश का विकास होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि वर्तमान में 4.50 लाख करोड़ रूपए का निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। राज्य में खनिज, बिजली और पानी की पर्याप्त उपलब्धता से उद्योगों को फलने-फूलने का अवसर मिलेगा।

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (New Smart Industrial Parks) के नवनियुक्त अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने आज उद्योग भवन, रायपुर में कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि उनके नेतृत्व में राज्य में औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य को अब तक 4.50 लाख करोड़ रुपए के निवेश (New Smart Industrial Parks) प्रस्ताव मिल चुके हैं, जो छत्तीसगढ़ की औद्योगिक क्षमता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चार नए स्मार्ट औद्योगिक पार्क की स्थापना की घोषणा की। इन परियोजनाओं पर कुल 445 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, ग्राम पटेवा, राजनांदगांव (322 एकड़) – 350 करोड़

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

स्पेश मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, ग्राम बिजेतला, राजनांदगांव (50 एकड़) – 25 करोड़

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)

रेडीमेड गारमेंट पार्क, नवा रायपुर (20 एकड़) – 30 करोड़

फर्नीचर क्लस्टर, नवा रायपुर (30 एकड़) – 40 करोड़

ये सेक्टर आधारित औद्योगिक पार्क (New Smart Industrial Parks) एक ही परिसर में उद्योगों को सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करेंगे। राज्य की नई औद्योगिक नीति और खनिज, जल व ऊर्जा संसाधनों की प्रचुरता से प्रदेश को निवेश के लिए एक आदर्श गंतव्य बनाया जा रहा है। इस अवसर पर राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री, सांसद, विधायक व उद्योग जगत के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button