बड़ी खबर

Chhattisgarh IAS Transfer : छत्तीसगढ़ में 22 IAS अफसरों के तबादले, इतने जिलों के कलेक्टर बदले

Chhattisgarh IAS Transfer छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 22 IAS अधिकारियों और एक IFS अधिकारी की नई पदस्थापना की है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार छह जिलों के कलेक्टर (District Collector Transfer) भी बदले गए हैं। फेरबदल में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में बड़े बदलाव के साथ कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08

सोनमणि बोरा को नगरीय प्रशासन की जिम्मेदारी

1999 बैच के IAS अधिकारी सोनमणि बोरा को प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के पद पर पदस्थ (Chhattisgarh IAS Transfer) किया गया है। उनके पास विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। आर. शंगीता को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के सचिव पद से हटाकर सचिव, मंत्रालय बनाया गया है।

 

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

दो कलेक्टरों को भी नई जिम्मेदारी

गरियाबंद के कलेक्टर भगवान सिंह उइके को संयुक्त सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग बनाया गया है। वहीं कबीरधाम के कलेक्टर गोपाल वर्मा को संयुक्त सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इन बदलावों के साथ दोनों जिलों में कलेक्टर स्तर पर भी परिवर्तन होगा। आदेश में कुल छह जिलों के कलेक्टरों के तबादले (Chhattisgarh IAS Transfer) का उल्लेख किया गया है।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)

कांकेर कलेक्टर बने नगरीय प्रशासन के संचालक

कांकेर कलेक्टर नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर को संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास बनाया गया है। वहीं इस पद पर रहे रिमिजियुस एक्का को विशेष सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की जिम्मेदारी (Chhattisgarh IAS Transfer) दी गई है। उन्हें मिशन संचालक, जल जीवन मिशन का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

इन अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

भुवनेश यादव को आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। भोसकर विलास संदिपान को नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार मिला है। जगदीश सोनकर को विशेष सचिव, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग बनाया गया है। हिना अनिमेष नेताम को अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। गजेन्द्र सिंह ठाकुर को संचालक, समाज कल्याण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। रोमा श्रीवास्तव को सीईओ, जिला पंचायत सरगुजा (Chhattisgarh IAS Transfer) बनाया गया है।

 

खेल, पर्यटन और नगरीय निकायों में भी बदलाव

आकांक्षा शिक्षा खलखो को उप सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग के साथ संचालक, खेल एवं युवा कल्याण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। लीना कोसम को आयुक्त, नगर पालिक निगम दुर्ग बनाया गया है। सौमिल रंजन चौबे को प्रबंध संचालक, पर्यटन मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीरेन्द्र बहादुर पंचभाई को अपर कलेक्टर बिलासपुर (Chhattisgarh IAS Transfer) बनाया गया है।

विवेक आचार्य की सेवाएं वन विभाग को वापस

प्रशासनिक फेरबदल के तहत विवेक आचार्य की सेवाएं उनके पैतृक विभाग वन विभाग को वापस कर दी गई हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार सभी पदस्थापनाएं अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगी। इस प्रशासनिक बदलाव से राज्य के सचिवालय, नगरीय प्रशासन, पंचायत, पर्यटन, खाद्य और अन्य विभागों में जिम्मेदारियों (Chhattisgarh IAS Transfer) का पुनर्विन्यास किया गया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button