खेल

LSG vs DC, Preview : शमी की रफ्तार, मयंक की स्पीड और अफ्रीकी पेस का सामना करेगी दिल्ली

IPL 2026 Match 5 : आईपीएल 2026 का 5वां मुकाबला बुधवार को (LSG vs DC, Preview) लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच में खास फोकस लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत पर रहेगा। पिछला सीजन उनके लिए चुनौतीपूर्ण रहा था, जहां कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों में वह अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर सके थे। ऐसे में इस बार उनके ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है, खासकर तब जब फ्रेंचाइजी ने उन पर 27 करोड़ रुपये का बड़ा दांव लगाया है।

इस बार ज्यादा मजबूत दिख रही लखनऊ की टीम

पिछले सीजन में लखनऊ (LSG vs DC, Preview) की टीम चोटों से काफी प्रभावित रही थी, खासकर तेज गेंदबाजों की कमी साफ नजर आई थी। लेकिन इस बार टीम लगभग पूरी तरह फिट है। मोहम्मद शमी और एनरिक नोर्किया जैसे अनुभवी तेज गेंदबाज टीम में शामिल हैं, वहीं मयंक यादव ने अपनी फिटनेस पर खासा काम किया है। इन तीनों से टीम को उम्मीद होगी कि उनकी रफ्तार विरोधी बल्लेबाजों पर भारी पड़ेगी।

Image

बल्लेबाजी क्रम पर विध्वंसक

मोहसिन खान भी चोट से उबरकर वापसी कर रहे हैं, जबकि प्रिंस यादव ने नेट्स में अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया है। मिस्ट्री स्पिनर दिग्वेश सिंह राठी भी पिछले सीजन की लय को बरकरार रखना चाहेंगे। बल्लेबाजी में भी लखनऊ (LSG vs DC) संतुलित नजर आती है। मिचेल मार्श और एडेन मार्करम टीम को मजबूत शुरुआत दे सकते हैं। ऋषभ पंत इस बार टॉप ऑर्डर में खेलते नजर आ सकते हैं, जबकि निकोलस पूरन को नंबर चार पर उतारा जा सकता है।

Image

दिल्ली कैपिटल्स भी कम नहीं

दिल्ली कैपिटल्स (LSG vs DC, Preview) की टीम भी इस बार संतुलित नजर आ रही है। पिछले सीजन में अच्छी शुरुआत के बावजूद टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी थी। इस बार टीम टॉप ऑर्डर में स्थिरता लाने पर फोकस कर रही है।

केएल राहुल का ओपनिंग करना लगभग तय माना जा रहा है, लेकिन उनके जोड़ीदार को लेकर अब भी स्थिति साफ नहीं है। पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल और पाथुम निसांका इस भूमिका के दावेदार हैं। मिडिल ऑर्डर को मजबूत करने के लिए दिल्ली ने डेविड मिलर को शामिल किया है, जबकि ट्रिस्टन स्टब्स भी अहम भूमिका निभा सकते हैं।

कुलदीप व अक्षर पर ही रहेगा दारोमदार

गेंदबाजी में टीम की सबसे बड़ी ताकत अक्षर पटेल और कुलदीप यादव की स्पिन जोड़ी है। हालांकि मिचेल स्टार्क चोट के कारण शुरुआती मुकाबले में उपलब्ध नहीं रहेंगे, लेकिन लुंगी एनगिडी और टी नटराजन की मौजूदगी तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत बनाती है।

ऐसे में दोनों टीमों (LSG vs DC) के बीच कड़ा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। एक तरफ ऋषभ पंत के पास खुद को साबित करने का मौका होगा, तो दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स संतुलित टीम के साथ जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी।

हेड-टू-हेड आंकड़े LSG vs DC, Preview

आईपीएल में अब तक लखनऊ और दिल्ली (IPL 2026 Match 5) के बीच 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें दिल्ली कैपिटल्स ने 4 मैच जीते हैं, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स को 3 मुकाबलों में जीत मिली है। आंकड़े बताते हैं कि मुकाबला कांटे का होने वाला है।

Image

संभावित प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, एनरिक नोर्किया, मोहम्मद शमी, आवेश खान, मयंक यादव, दिग्वेश राठी

इम्पैक्ट प्लेयर : शाहबाज अहमद

दिल्ली कैपिटल्स: पाथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, औकिब नबी, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी

इम्पैक्ट प्लेयर : टी. नटराजन.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button