छत्तीसगढ़

Jashpur Archery Academy : 20.53 करोड़ की अत्याधुनिक आर्चरी अकादमी से पहाड़ी कोरवा बच्चों को मिलेगा राष्ट्रीय पहचान का मंच

Archery Academy Chhattisgarh : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Jashpur Archery Academy) ने विगत दिवस बगीचा विकासखंड के एक दिवसीय प्रवास के दौरान विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बच्चों के लिए पण्डरापाठ में प्रस्तावित 20 करोड़ 53 लाख रुपये की लागत वाली आर्चरी अकादमी के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। यह अकादमी जिले की पारंपरिक खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08

संबंधित विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बगीचा विकासखंड की सन्ना तहसील अंतर्गत पण्डरापाठ में तीरंदाजी अकादमी (Jashpur Archery Academy) के निर्माण हेतु निविदा प्रक्रिया प्रगतिशील है। इस महत्त्वाकांक्षी परियोजना के क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल, जशपुर को कार्य एजेंसी बनाया गया है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद यह अकादमी न केवल जिले बल्कि पूरे प्रदेश के उभरते तीरंदाजों के लिए एक प्रमुख प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित होगी।

जशपुर जिला प्रारंभ से ही खेल प्रतिभाओं की उर्वर भूमि के रूप में जाना जाता रहा है। यहां के खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल (Jashpur Archery Academy) के बल पर प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जशपुर का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर की लोकसंस्कृति, खेल परंपराओं और युवाओं में छिपी खेल प्रतिभाओं से भलीभांति परिचित हैं। उनके नेतृत्व में खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

Jashpur Archery Academy खेल मैदानों का निर्माण कार्य तेजी से किए जा रहे

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में स्टेडियमों और खेल मैदानों की स्वीकृति एवं निर्माण कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। जिले में निवासरत विशेष संरक्षित जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय को जन्मजात तीरंदाजी में प्राकृतिक निपुणता प्राप्त होती है। इसी पारंपरिक कौशल को वैज्ञानिक प्रशिक्षण और आधुनिक सुविधाओं के माध्यम से निखारने के उद्देश्य से सन्ना क्षेत्र में अत्याधुनिक आर्चरी अकादमी का निर्माण किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)

Jashpur Archery Academy इस तरह की रहेंगी सुविधाएं

प्रस्तावित आर्चरी अकादमी में लाइब्रेरी, मेडिकल सेंटर, नर्सरी, हर्बल प्लांटेशन, अत्याधुनिक प्रशिक्षण ग्राउंड, चेंजिंग रूम, कोच रूम, उपकरण केंद्र, स्किल डेवलपमेंट सेंटर, प्रशिक्षण कक्ष, वार्डन एवं गार्ड रूम सहित सभी आवश्यक आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही खिलाड़ियों की सुविधा के लिए उपकरण, परिवहन हेतु बस और हाईमास्ट लाइट की भी व्यवस्था की जाएगी, जिससे प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं में किसी प्रकार की बाधा न हो।

Jashpur Archery Academy जिले में खेल संस्कृति को नई पहचान देगी

इस पहल से उत्साहित खेल प्रेमियों (Jashpur Archery Academy) और आम नागरिकों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री ने हमेशा खेलों को युवाओं और समाज के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम माना है। खेल सुविधाओं का विस्तार और ग्रामीण अंचलों तक अधोसंरचना पहुंचाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहा है। नागरिकों का विश्वास है कि इस आर्चरी अकादमी के माध्यम से जशपुर के खिलाड़ी अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर और अधिक आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। यह पहल जिले में खेल संस्कृति को नई पहचान देगी और आने वाली पीढ़ियों को खेलों की ओर प्रेरित करेगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button