Breaking News

Mahua Ghat Illegal Mining : पांगन नदी का सीना चीर रही पोकलेन, महुआ घाट पर ‘रेत माफिया’ का नंगा नाच

Ramachandrapur News : सरकारी नियम कागजों पर दम तोड़ रहे हैं और रामानुजगंज के पचवाल (Mahua Ghat Illegal Mining) में ‘रेत माफिया’ पांगन नदी का अस्तित्व मिटाने पर आमादा है। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड के महुआ घाट पर नियमों को ताक पर रखकर दिन-रात पोकलेन मशीनों से अवैध उत्खनन किया जा रहा है। नदी की कोख उजाड़ने के इस खेल ने अब ग्रामीणों के सब्र का बांध तोड़ दिया है।

मशीनों से तबाही, पर्यावरण पर आफत Mahua Ghat Illegal Mining

ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि भारी-भरकम पोकलेन मशीनों के इस्तेमाल से न केवल नदी (Mahua Ghat Illegal Mining) का स्वरूप बिगड़ रहा है, बल्कि जलस्तर (Water Level) गिरने की भी पूरी आशंका है। नदी के किनारों का कटाव इतना बढ़ गया है कि भविष्य में आस-पास की जमीनों के डूबने का खतरा पैदा हो गया है।

सड़कों का बुरा हाल, दुर्घटना को दावत

रात-दिन दौड़ रहे (Mahua Ghat Illegal Mining) ओवरलोड हाईवा और ट्रैक्टरों ने ग्रामीण रास्तों को मलबे में तब्दील कर दिया है। धूल और शोर के बीच ग्रामीणों का जीना मुहाल है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि खनिज विभाग और प्रशासन ने अपनी ‘कुंभकर्णी नींद’ नहीं त्यागी और इन मशीनों को जब्त नहीं किया, तो वे सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button