बड़ी खबरछत्तीसगढ़

CGBSE Board Result 2026 : छत्तीसगढ़ 10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट की तारीख तय, दोपहर 2:30 बजे शिक्षा मंत्री दबाएंगे बटन

Chhattisgarh Class 10th 12th Results : छत्तीसगढ़ के लाखों छात्र-छात्राओं (CGBSE Board Result 2026)और अभिभावकों की धड़कनें तेज हो गई हैं। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) कल यानी बुधवार, 29 अप्रैल को साल 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित करने जा रहा है। प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव दोपहर 2:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणामों की आधिकारिक घोषणा करेंगे। परिणाम जारी होने के साथ ही प्रदेश के करीब 5.66 लाख विद्यार्थियों का लंबा इंतजार और मानसिक तनाव खत्म हो जाएगा।

WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.09
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.06
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.08

शिक्षा मंत्री ने ‘X’ पर छात्रों का बढ़ाया हौसला

रिजल्ट की तारीख का ऐलान करते हुए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर छात्रों के नाम एक भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा कि कल विद्यार्थियों की तपस्या का फल मिलने वाला है। मंत्री ने छात्रों को समझाया कि परिणाम चाहे जो भी हो, उसे सकारात्मक रूप से स्वीकार करें, क्योंकि यह केवल एक पड़ाव है, मंजिल नहीं। (CGBSE Board Result 2026) को लेकर मंत्री की इस सक्रियता ने छात्रों के बीच एक सकारात्मक माहौल बना दिया है।

पेपर लीक के साये के बाद आखिरकार आ रहा रिजल्ट

इस साल बोर्ड परीक्षाओं का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा। 12वीं के हिंदी पेपर लीक की घटना ने न केवल विभाग की साख पर सवाल उठाए थे, बल्कि इसके चलते रिजल्ट की तैयारी में भी बाधा आई थी। अगर यह विवाद नहीं होता, तो (CGBSE Board Result 2026) की घोषणा एक सप्ताह पहले ही हो जाती। हालांकि, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दिन-रात काम करके रिकॉर्ड समय में मूल्यांकन कार्य पूरा किया है ताकि छात्रों का शैक्षणिक सत्र प्रभावित न हो।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16

आंकड़ों में समझिये इस बार की परीक्षा

इस साल छत्तीसगढ़ बोर्ड की साख दांव पर है क्योंकि परीक्षार्थियों की संख्या काफी बड़ी है

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.05
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.08
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07 (2)

10वीं बोर्ड : लगभग 3.21 लाख छात्र परीक्षा में बैठे।

12वीं बोर्ड : लगभग 2.45 लाख विद्यार्थियों ने दी परीक्षा।

कुल परीक्षार्थी : करीब 5.66 लाख।

इन सभी का डेटा अब पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है और कल (CGBSE Board Result 2026) के लिंक सक्रिय कर दिए जाएंगे।

इन वेबसाइट्स पर रहेगा नतीजों का लिंक CGBSE Board Result 2026

रिजल्ट घोषित होते ही छात्र भारी संख्या में वेबसाइट पर लॉग इन करेंगे। सर्वर क्रैश होने से बचने के लिए मंडल ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। छात्र अपना परिणाम इन आधिकारिक पोर्टल पर देख सकते हैं:

cgbse.nic.in

results.cg.nic.in

अपना रोल नंबर तैयार रखें क्योंकि कल दोपहर 2:30 बजे के बाद (CGBSE Board Result 2026) का लिंक इन वेबसाइट्स पर लाइव हो जाएगा।

5वीं और 8वीं के बच्चों के लिए भी बड़ी खबर

10वीं-12वीं के ठीक बाद अब 5वीं और 8वीं कक्षा के परिणामों की बारी है। शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार, इन कक्षाओं का परिणाम भी पूरी तरह तैयार है और अप्रैल खत्म होने से पहले ही इनके नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। विभाग असफल होने वाले बच्चों के लिए विशेष कोचिंग और ‘पुनः परीक्षा’ की योजना भी बना रहा है, ताकि (CGBSE Board Result 2026) की तरह वहां भी कोई बच्चा पीछे न छूटे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button