मनोरंजन

Mrunal Thakur Dhanush Wedding : क्या वैलेंटाइन डे पर मृणाल ठाकुर को दुल्हन बनाएंगे धनुष!

Mrunal Thakur Marriage News : बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के गलियारों में इन दिनों मृणाल ठाकुर और धनुष (Mrunal Thakur Dhanush Wedding) को लेकर चर्चाएं तेज़ हैं। बीते एक साल से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें सामने आती रही हैं और अब सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि दोनों फरवरी में शादी कर सकते हैं। हालांकि, इस बात की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

कैसे शुरू हुई थीं अफवाहें

पिछले साल अगस्त में फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ के प्रीमियर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में मृणाल ठाकुर, अभिनेता धनुष (Mrunal Thakur Dhanush Wedding) को देखकर उनसे मिलने के लिए आगे बढ़ती नजर आईं। इसके बाद से ही दोनों के बीच रिश्ते को लेकर कयास लगाए जाने लगे और डेटिंग की खबरों ने जोर पकड़ लिया।

मृणाल ठाकुर ने क्या कहा था?

जब इन अफवाहों पर मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur Dhanush Wedding) से सवाल किया गया, तो उन्होंने साफ किया था कि धनुष उनके “सिर्फ अच्छे दोस्त” हैं। मृणाल के मुताबिक, उन्हें फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए उनके को-स्टार अजय देवगन ने आमंत्रित किया था। इस बयान के बाद कुछ समय के लिए चर्चाएं थम गई थीं।

WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16 (1)
WhatsApp Image 2026-07-14 at 21.10.16
Apex-hospital

वैलेंटाइन डे वेडिंग की चर्चा

अब एक बार फिर दोनों को लेकर सुर्खियां तेज़ हो गई हैं। फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, मृणाल ठाकुर और धनुष 14 फरवरी 2026, यानी वैलेंटाइन डे के मौके पर शादी कर सकते हैं। हालांकि रिपोर्ट में यह भी साफ किया गया है कि इस पर न तो मृणाल और न ही धनुष ने कोई प्रतिक्रिया दी है।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.07
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 21.13.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.35.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 16.26.10
IMG-20260814-WA0019
IMG-20260815-WA0012
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260830-WA0020
IMG-20260814-WA0017
IMG-20260902-WA0013
IMG-20260815-WA0020
IMG-20260822-WA0004
IMG-20260815-WA0019
IMG-20260815-WA0026(1)
IMG-20260907-WA0004
IMG-20260907-WA0003
IMG-20260909-WA0011
IMG-20260909-WA0012
Oplus_131072

(Mrunal Thakur Dhanush Wedding) डेटिंग की पुष्टि का दावा

इससे पहले News18 से बातचीत में एक कथित विश्वसनीय सूत्र ने दोनों के रिश्ते को लेकर दावा किया था। सूत्र के अनुसार, “हां, यह सच है कि वे डेटिंग कर रहे हैं। लेकिन यह रिश्ता अभी नया है और वे इसे सार्वजनिक तौर पर घोषित करने की कोई योजना नहीं बना रहे हैं। उनके दोस्त इस रिश्ते को लेकर खुश हैं, क्योंकि दोनों की वाइब एक-दूसरे से काफी मेल खाती है।”

फिलहाल सस्पेंस बरकरार

मृणाल ठाकुर और धनुष (Mrunal Thakur Dhanush Wedding) ने भले ही इस पूरे मामले पर चुप्पी साध रखी हो, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी शादी को लेकर चर्चाएं लगातार तेज़ होती जा रही हैं। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या वैलेंटाइन डे पर यह अफवाह सच साबित होगी या फिर दोनों खुद इन खबरों का खंडन करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button